---विज्ञापन---

‘चारों तरफ अन्याय का अंधकार…’ जयपुर से सोनिया का PM पर वार

Sonia Gandhi: कांग्रेस की जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में रैली थी। इस दौरान कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। कांग्रेस नेता ने कहा कि देश में लोकतंत्र खतरे में है। लोकतांत्रिक संस्थाओं को बर्बाद किया जा रहा है।

Sonia Gandhi: लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर कांग्रेस की शनिवार को जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में रैली हुई। इस दौरान कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी खुद को महान समझते हैं और देश में लोकतंत्र का चीरहरण कर रहे हैं। उनका कहना था कि बीजेपी विपक्षी नेताओं को अपनी पार्टी में शामिल करने के लिए डरा रही है, उन्हें जेल में डाल रही है। कांग्रेस नेता ने लोगों से देश का लोकतंत्र बचाने के लिए एकजुट होने की अपील की।

कुछ लोग देश को अपनी जागीर समझते है

रैली में आए लोगों को संबोधित करते हुए सोनिया गांधी ने कहा कि कुछ लोग देश को अपनी जागीर समझते है। उन्होंने कहा कि देश से बड़ा कोई नहीं होता है। पिछले 10 साल से देश ऐसी सरकार चला रही है जिसने यहां बेरोजगारी, असमानता, आर्थिक संकट, अत्याचार और महंगाई को बढ़ावा दिया है। देश में पेट्रोल, रसोई गैस के दाम बढ़े हुए हैं, लोग रोजमर्रा की जरूरतों का सामान जुटाने के लिए जूझ रहे हैं।

---विज्ञापन---
First published on: Apr 06, 2024 03:51 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola