हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: साख, समीकरण और रणनीति की निर्णायक जंग…, BJP के अभेद्य गढ़ में प्रशांत किशोर का दांव

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव बिहार की राजनीति का सबसे चर्चित मुकाबला बन गया है. BJP के मजबूत गढ़ में पहली बार चुनाव लड़ रहे प्रशांत किशोर, भाजपा उम्मीदवार अभिषेक कुमार और राजद की रेखा गुप्ता के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है.

विज्ञापन
Credit: Social Media

बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाला उपचुनाव इस बार सिर्फ एक सीट का चुनाव नहीं, बल्कि कई राजनीतिक समीकरणों और नेताओं की साख की परीक्षा बन गया है. इस सीट पर 30 जुलाई को मतदान होगा, जबकि 3 अगस्त को मतगणना के बाद नतीजे घोषित किए जाएंगे. BJP, जन सुराज और राजद- तीनों दल इस चुनाव को प्रतिष्ठा की लड़ाई मानकर मैदान में उतरे हैं. इस उपचुनाव की सबसे बड़ी चर्चा जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर को लेकर है. चुनावी रणनीतिकार के रूप में लंबे समय तक पर्दे के पीछे काम करने वाले प्रशांत किशोर पहली बार खुद विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं. इसलिए ये चुनाव उनके राजनीतिक भविष्य और जनाधार की सबसे बड़ी परीक्षा माना जा रहा है.

ये भी पढ़ें: बिहार उपचुनाव में प्रशांत किशोर का बड़ा दांव, BJP के गढ़ बांकीपुर से खुद लड़ेंगे चुनाव

प्रशांत किशोर का क्या कहना है?

प्रशांत किशोर चुनाव प्रचार के दौरान बांकीपुर के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठा रहे हैं. उनका कहना है कि वर्षों से भाजपा के कब्जे में रहने के बावजूद क्षेत्र का अपेक्षित विकास नहीं हुआ. उन्होंने मतदाताओं से वादा किया है कि अगर जन सुराज को मौका मिला तो बांकीपुर विकास के मामले में पूरे बिहार के लिए एक मॉडल विधानसभा बनेगा. दूसरी ओर, भाजपा के सामने अपनी पारंपरिक सीट बचाने की चुनौती है. ये सीट लंबे समय से भाजपा का मजबूत गढ़ मानी जाती है. पूर्व विधायक नितिन नवीन लगातार पांच बार यहां से विधायक चुने गए, जबकि उनके पिता नवीन किशोर प्रसाद भी चार बार इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. नितिन नवीन के राज्यसभा जाने के बाद ये सीट खाली हुई और अब भाजपा ने उनके करीबी माने जाने वाले अभिषेक कुमार उर्फ बंटी को उम्मीदवार बनाया है.

विज्ञापन

दो बार मंडल अध्यक्ष रहे हैं अभिषेक कुमार

अभिषेक कुमार दो बार मंडल अध्यक्ष रह चुके हैं और संगठन में सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में उनकी पहचान है. भाजपा ने उन्हें टिकट देकर कार्यकर्ताओं को भी संदेश देने की कोशिश की है. साथ ही अभिषेक कायस्थ समाज से आते हैं, जिसे इस सीट पर सबसे प्रभावशाली वोट बैंक माना जाता है. उधर, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने रेखा गुप्ता को उम्मीदवार बनाया है. वर्ष 2025 के विधानसभा चुनाव में रेखा गुप्ता इस सीट पर करीब 47 हजार वोट हासिल कर दूसरे स्थान पर रही थीं. राजद को उम्मीद है कि इस बार वह अपने पारंपरिक वोटों के साथ वैश्य समाज का समर्थन भी हासिल कर मुकाबले को और मजबूत बना सकेगी. बांकीपुर सीट पर जातीय समीकरण भी बेहद महत्वपूर्ण माने जाते हैं. यहां कायस्थ और अति पिछड़ा वर्ग (ईबीसी) के मतदाताओं की संख्या सबसे अधिक बताई जाती है. इसके अलावा वैश्य, ब्राह्मण, भूमिहार, यादव, मुस्लिम और दलित मतदाता भी चुनावी परिणाम तय करने में अहम भूमिका निभाते हैं.

(Input By: Saurabh Kumar)

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: बांकीपुर में प्रशांत किशोर की राह कितनी मुश्किल है और क्या हैं इसके सियासी मायने?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola