बिहार के बाहुबली विधायक ने रीतलाल यादव ने 30 जुलाई को पटना सिविल कोर्ट स्थित एमपी-एमएलए विशेष कोर्ट में इच्छा मृत्यु की मांग की है। रीतलाल की इस मांग से पूरे प्रदेश में चर्चा का माहौल गरमा गया है। रीतलाल यादव आरजोडी से विधायक हैं। दरअसल, बुधवार को विधायक रीतलाल यादव को भागलपुर सेंट्रल जेल से पेशी के लिए एमपी-एमएलए लाया गया था।
विधायक ने बताई यह वजह
कोर्ट में विधायक रीतलाल यादव ने जज से कहा कि हुजूर, मुझे इच्छा मृत्यु चाहिए। मेरे ऊपर एक के बाद एक केस लादे जा रहे हैं। इसके अलावा रीत ने कोर्ट से मांग की कि उन्हें भागलपुर की बजाय बेउर जेल में ट्रांसफर कर दिया जाए।
यह भी पढ़ें: Patna: सड़क हादसे में एक की मौत के बाद हंगामा, गुस्साए लोगों ने की आगजनी
पत्नी ने जताया था एनकाउंटर का डर
हाल ही में, विधायक रीतलाल यादव की पत्नी रिंकू कुमारी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि उनके पति की पेशी के दौरान एनकाउंटर की साजिश रची जा रही है। उन्होंने एक शीर्ष पुलिस अधिकारी पर साजिश का आरोप लगाया था। अब पुलिस मुख्यालय ने पलटवार करते हुए खुद रिंकू कुमारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
पुलिस ने रिंकू पर कार्रवाई की थी मांग
पुलिस मुख्यालय ने शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि रिंकू कुमारी, जो कि जुलाई 2006 से पटना के कोथवां, मुसहरी में नियोजित शिक्षिका हैं। नवंबर 2017 से “विजय कंस्ट्रक्शन” नामक फर्म की साझेदार हैं। सरकारी सेवा में रहते हुए व्यावसायिक गतिविधियों में संलिप्त होना, बिहार सरकारी सेवक आचार नियमावली 1976 का उल्लंघन है। ऐसे में रिंकू कुमारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफारिश की गई है। हालांकि, शिक्षा विभाग की ओर से अब तक कोई आधिकारिक कार्रवाई नहीं हुई है।
विधायक रीतलाल पर संगीन आरोप
बता दें कि रीतलाल यादव ने 17 अप्रैल को दानापुर कोर्ट में रंगदारी के एक मामले में सरेंडर किया था। उनके खिलाफ एक बिल्डर से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में एफआईआर दर्ज है। 11 फरवरी को पुलिस ने उनके 10 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की थी, जिसमें 10.5 लाख नकद, 77 लाख रुपये के ब्लैंक चेक, कई पेन ड्राइव और जमीन से जुड़े कागजात बरामद हुए थे। उनके भाई पर भी एफआईआर दर्ज की गई थी।
1 मई को बदली थी जेल
पहले बेउर जेल में बंद रीतलाल को जेल में कथित “दरबार” चलाने की सूचना के बाद 1 मई को भागलपुर सेंट्रल जेल शिफ्ट कर दिया गया था। भागलपुर पहुंचने के बाद उन्होंने कथित हत्या की साजिश का आरोप लगाकर अनशन शुरू कर दिया था।
यह भी पढ़ें: Bihar: कौन था 50 हजार का इनामी डब्लू यादव? मुठभेढ़ में ढेर, दर्जनों मुकदमे थे दर्ज
संबंधित खबरें
Kal Ka Mausam: दिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अपडेट; इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश
1 day agoक्या बिहार को बाढ़ मुक्त राज्य बनाना संभव? नितिन गडकरी ने सम्राट सरकार से मांगी मंजूरी, बताया पूरा रोडमैप
3 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी, ले गए बाइक की चाबी… जमुई-समस्तीपुर के बाद बिहार का एक और VIDEO वायरल; 2 अरेस्ट
4 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर विजिलेंस रेड में मिला खजाना
4 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, वीडियो हुआ वायरल, 2 आरोपी गिरफ्तार
4 days agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
5 days ago'आंगन का मिलन' कार्यक्रम से आंगनबाड़ी सेवायें होंगी सुदृढ़, बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा पर विशेष जोर - सीएम सम्राट चौधरी
5 days agoसीएम सम्राट चौधरी ने शुरू किया ‘आंगन का मिलन’, बच्चों की पढ़ाई और पोषण पर रहेगा खास ध्यान
5 days agoMLC चुनाव: BJP ने बिहार से 4 और यूपी से 6 सीटों पर प्रत्याशियों का किया ऐलान
5 days agoसीएम सम्राट चौधरी के खिलाफ पुलिस स्टेशन पहुंची मीसा भारती, आखिर क्यों की FIR दर्ज कराने की मांग?
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines