'भारतीय हितों के मुद्दों पर मैं जुनूनी...', उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के कमेंट पर क्या बोले आप सांसद राघव चड्ढा?

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने राज्यसभा में आप सांसद राघव चड्ढा को जुनूनी बता दिया था। इसके बाद अब आप सांसद ने इस पर अपना रिएक्शन दिया है। आप सांसद ने कहा कि देश के हितों को नुकसान पहुंचाने वाले मुद्दों पर वे जुनूनी हैं।

Vice President on AAP MP Raghav Chaddha

AAP MP Raghav Chaddha

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ द्वारा जुनूनी कहे जाने पर आज आप के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने प्रतिक्रिया दी है। आप सांसद ने कहा कि वह उन मुद्दों पर गंभीर रूप से जुनूनी हैं, जो भारतीय हित और आर्थिक हितों को चोट पहुंचाते हैं। चड्ढा ने आगे कहा कि वह देश को चोट पहुंचाने वाले मुद्दों को उठाना जारी रखेंगे।

आप सांसद ने की थी आलोचना

आप सांसद राघव चड्ढा ने राज्यसभा में कहा कि अगर आपने मेरा सवाल सुना होता तो आपको पता चलता कि मेरा सवाल केवल भारत के बारे में है। बता दें कि आप सांसद ने यह टिप्पणी उपराष्ट्रपति की ओर से टैरिफ मामले पर बोलने के लिए खुद को जुनूनी कहे जाने वाली टिप्पणी के बाद की। इससे पहले चड्ढा ने अमेरिका की ओर से भारत पर लगाए गए 26 प्रतिशत टैरिफ की आलोचना की थी। उन्होंने कहा कि ये शुल्क भारतीय अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर देगा।

ट्रंप प्रशासन ने लगाया 26 प्रतिशत टैरिफ

आप सांसद ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि हमने अडिग वफादारी की पेशकश की, लेकिन बदले में ट्रंप प्रशासन ने ट्रंप टैरिफ लगाया है। जोकि भारतीय अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर देगा। उन्होंने कहा हम यह गाना सुनते थे, अच्छा सिला दिया तूने मैंने प्यार का… भारत ने दोस्ती बनाए रखने में कोई कसर नहीं छोड़ी। केंद्रीय मंत्री ने अमेरिकी कंपनियों के हितों की रक्षा के लिए गूगल टैक्स नामक कर हटा दिया। इसके जवाब में हमें क्या मिला? हमारी कंपनियों पर इसका गहरा असर पड़ेगा।

बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने 2 अप्रैल से भारत पर 26 प्रतिशत पारस्परिक टैरिफ लगाया है। इसके विरोध में कांग्रेस सांसदों ने केंद्र के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने संसद परिसर में मकर द्वार के पास प्रदर्शन किया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ