Arwal Love Story: बिहार के अरवल से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 42 साल की एक शादीशुदा महिला ने 21 साल के लड़के से फेसबुक पर प्यार कर बैठी। इसके बाद दोनों ने मंदिर में शादी कर ली। महिला ने कहा कि उसका पति शराबी है और उसके साथ मारपीट करता है, ऐसे में अब उसने दूसरी शादी कर ली है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
बता दें कि महिला अरवल जिले के किंजर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है उसके दो बच्चे भी हैं। वह गुजरात के राजकोट में रह रही थी। तभी उसकी दोस्ती पटना के मनेर के रहने वाले प्रमोद यादव से हो गई। दोनों के बीच फेसबुक पर दोस्ती हुई। प्रमोद हैदराबाद में रहकर गाय-भैंस की दुहाई का काम करता है। ऐसे में दोनों की ऑनलाइन दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया।
शिकायत मिलने पर होगी कार्रवाई
इसके बाद पहले महिला राजकोट से मनेर पहुंची और उसके बाद युवक भी हैदराबाद से मनेर पहुंचा और गोरैया स्थान पर मंदिर में शादी रचा ली। घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने दोनों को थाने में बुलाया। इस पर महिला ने कहा कि मेरा पति शराब पीकर मुझे प्रताड़ित करता है और कमाता नहीं है, इस कारण वह प्रेमी के साथ ही रहना पसंद करती है। मामले में पुलिस को दोनों पक्षों की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली, इसके बाद दोनों को छोड़ दिया।
ये भी पढ़ेंः 16-16 बच्चे पैदा करो…MK स्टालिन का विवादित बयान, चंद्रबाबू नायडू भी जनसंख्या बढ़ाने के पक्षधर
घटना को लेकर स्थानीय लोगों में खलबली
हालांकि इस घटना को लेकर खूब चर्चा हो रही है। जैसे-जैसे घटना की जानकारी हुई, लोगों की भारी भीड़ वहां पर जमा होने लगी। महिला का अपने से आधी उम्र के लड़के के साथ शादी करना और फिर दो बच्चों की मां होने के बावजूद इस प्रकार के फैसले से लोग कई प्रकार के सवाल उठ रहे हैं। वहीं मामले में स्थानीय पुलिस ने कहा कि जब तक कोई शिकायत नहीं मिलती, वह कार्रवाई नहीं कर सकती।
ये भी पढ़ेंः झारखंड में सीट बंटवारे पर फंसा पेंच, RJD की धमकी, लेंगे बड़ा फैसला
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
7 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
1 day agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
2 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
2 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
2 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
5 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
7 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
8 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
8 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, 2 आरोपी गिरफ्तापर
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines