Bridge Washed Away in Vaishali: बिहार के वैशाली में एक और पुल बहने की तस्वीर वायरल हो रही है। टूटे पुल के नदी में बह जाने के बाद प्रशासन ने जुगाड़ वाला इंतजाम कर दिया और टूटे हुए पुल के बीच नाव खड़ी कर दी है। लोग इस जुगाड़ वाले इंतजाम से किसी तरह नदी पार करने को मजबूर है। पुल के नदी में बह जाने की तस्वीर तेजस्वी यादव के क्षेत्र राघोपुर से आई है।
राघोपुर प्रखंड के राघोपुर पश्चिमी पंचायत स्थित कमल सिंह संभल सिंह प्लस टू विद्यालय के निकट 20 साल पहले बना ईंटों का पुल गंगा नदी के पानी के तेज बहाव के कारण बह गया है। पुल के नदी के बहाव में बह जाने के कारण राघोपुर प्रखंड मुख्यालय से राघोपुर पूर्वी एवं राघोपुर पश्चिमी पंचायत के करीब एक दर्जन गांवों का संपर्क टूट गया है।
20 हजार लोगों का संपर्क टूटा
पुल के बह जाने के बाद प्रशासन ने लोगों को नदी पार कर आने-जाने के लिए नदी में नाव खड़ी कर दी है। फिलहाल लोग सरकार के इस जुगाड़ वाले इंतजाम से ही आने जाने को मजबूर है। बता दें कि राघोपुर का यह पुल करीब 20 साल पहले बना था। जो की पूरी तरह जर्जर हो चुका था। पुल के बह जाने से करीब दो पंचायतों के 20000 लोगों का प्रखंड मुख्यालय से संपर्क टूट हो गया है।
ये भी पढ़ेंः BJP का नया अध्यक्ष कौन बनेगा? RSS-बीजेपी की बैठक में इन नामों पर हुई चर्चा
नये पुल के लिए टेंडर प्रकिया पूरी
हालांकि नदी वाले इस इलाके में ग्रामीण कार्य विभाग के द्वारा करीब चार किलोमीटर के अंदर दो नए पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। ग्रामीण कार्य विभाग के अधिकारी समश तबरेज ने बताया कि पुल क्षतिग्रस्त हो चुका था। विभाग द्वारा भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गई थी। नए पुल के लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। उन्होंने कहा कि जो पुल गिरा है वह ग्रामीण कार्य विभाग से नहीं बनाया गया था।
ये भी पढ़ेंः बिहार में भीषण हादसा, 5 लोगों की मौत; औरंगाबाद में सोन नदी में समाई कार, मृतकों में 16 साल का नाबालिग
हाजीपुर से अभिषेक कुमार की रिपोर्ट।
संबंधित खबरें
Bihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
10 hrs agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
10 hrs agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
13 hrs agoबिहार के तेलडीहा दुर्गा मंदिर में 15000 बकरों की बलि, 5000 बच्चों का मुंडन
13 hrs agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
19 hrs agoबेगूसराय के प्राचीन मां दुर्गा मंदिर से जुड़ा है ढाका तक व्यापार का इतिहास
2 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
2 days agoजीविका से जुड़कर मीना बनीं आत्मनिर्भर, केक कारोबार से संवारा भविष्य
3 days agoबिहार में मेडिकल कॉलेजों के लिए PPP मॉडल
4 days agoबिहार में 1 नवंबर से शुरू होगी धान खरीद, तय हो गया MSP रेट
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines