हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

अनंत सिंह को JDU ने दिखाया बाहर का रास्ता, पार्टी उम्मीदवार नीरज कुमार के खिलाफ प्रचार को लेकर हुआ एक्शन

पटना स्नातक चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर अनंत सिंह को जेडीयू से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है. पटना स्नातक चुनाव में अनंत सिंह, जन सुराज के उम्मीदवार अनुज कुमार सिंह का समर्थन कर रहे थे.

विज्ञापन
पटना स्नातक चुनाव में अनंत सिंह, जन सुराज के उम्मीदवार अनुज कुमार सिंह का समर्थन कर रहे थे. (Photo: ANI)

बिहार के बाहूबली नेता और विधायक अनंत सिंह के खिलाफ जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बड़ा एक्शन लेते हुए उन्हें पार्टी से बाहर निकाल दिया है. अनंत सिंह के खिलाफ ये कार्रवाई जेडीयू उम्मीदवार नीरज कुमार के खिलाफ चुनाव प्रचार करने को लेकर की गई है. पटना स्नातक चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर अनंत सिंह को जेडीयू से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है. पटना स्नातक चुनाव में अनंत सिंह, जन सुराज के उम्मीदवार अनुज कुमार सिंह का समर्थन कर रहे थे. जेडीयू ने अनंत सिंह को 6 वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित किया है.

पार्टी के निर्देशों की अवहेलना का आरोप

पिछले सप्ताह ही अनंत सिंह ने पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप लगने पर स्पष्ट शब्दों में कहा था कि वो नीतीश कुमार के साथ थे और हमेशा रहेंगे. हालांकि उनके इस बयान पर जेडीयू को भरोसा नहीं हुआ और विपक्षी उम्मीदवार का समर्थन करने पर अब उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है. जेडीयू की तरफ से जारी एक आदेश के अनुसार अनंत सिंह बीते कुछ दिनों से लगातार पार्टी के निर्देशों की अवहेलना कर रहे थे साथ ही सीनियर नेताओं के लिए अमर्यादित और अपमानजनक भाषा का भी प्रयोग किया.

यह भी पढ़ें: ‘नीतीश कुमार के साथ था और रहूंगा’, JDU विधायक अनंत ने 9 मर्डर वाले कथित बयान पर दी सफाई

विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष के आदेश पर हुए निष्कासित

जेडीयू ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा, ‘जद(यू) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के आदेशानुसार, मोकामा के विधायक अनंत कुमार सिंह के द्वारा पार्टी विरोधी गतिविधियों, पार्टी के दिशा-निर्देशों की अवहेलना एवं अभी संपन्न हुए विधान परिषद चुनाव में विरोधी दल के पक्ष में प्रचार करने तथा पार्टी के उम्मीदवार के विरुद्ध प्रचार करने के कारण जद(यू) की उनकी प्राथमिक सदस्यता रद्द की जाती है.’

यह भी पढ़ें: JDU विधायक अनंत सिंह को बड़ी राहत, दुलारचंद यादव मर्डर केस में मिली जमानत

विज्ञापन

छिन सकती है विधानसभा की सदस्यता

पार्टी की तरफ से आगे कहा गया, ‘उचित प्रावधानों के तहत विधानसभा अध्यक्ष से अनंत सिंह की विधान सभा सदस्यता रद्द करने की सिफारिश भी की गई है. इसके साथ ही, पूर्व विधानसभा सदस्य नीलम देवी को भी पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने के कारण उनकी प्राथमिक सदस्यता रद्द करते हुए अगले 6 वर्षों के लिए निष्कासित किया जाता है. यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा.’

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola