Alinagar Chunav Result 2025: मैथिली ठाकुर ने लहराई विजय पताका, अलीनगर में जीत हासिल कर बनीं विधायक
Alinagar Election Result 2025: राजद का गढ़ कही जाने वाली अलीनगर सीट भाजपा ने जीत का परचम लहरा दिया है. 25 वर्षीया मैथीली ठाकुर ने जीत अपने नाम कर ली है.
Alinagar Assembly Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में अलीनगर विधानसभा सीट पर सभी की नजर Lr. इसकी एक बड़ी वजह मशहूर लोकगायिका मैथिली ठाकुर (Maithili Thakur) का इस सीट पर चुनाव लड़ना है. अलीनगर विधानसभा क्षेत्र बिहार के दरभंगा जिले में स्थित है और राजनीतिक दृष्टिकोण से अपनी एक अलग साख रखता है. यहां के वर्तमान विधायक एनडीए-अन्य से टिकट लेकर जीते मिश्री लाल यादव थे. इस साल अलीनगर विधानसभा सीट से भाजपा ने मैथिली ठाकुर को टिकट मिला था तो वहीं राजद ने बिनोद मिश्रा और जनसुराज ने बिप्लव कुमार चौधरी को टिकट दिया था. लेकिन, दिग्गजों को पीछे छोड़ आगे निकल गईं मैथिली ठाकुर.
मैथिली और भोजपुरी की मशहूर लोकगायिका मैथिली ठाकुर को भाजपा (BJP) ने टिकट देकर अलीनगर विधासभा सीट से खड़ा किया था. भाजपा से जुड़ने के 15 दिनों के भीतर ही मैथिली को अलीनगर से टिकट दे दिया गया था. राजद ने 2020 में जीत से चूके बिनोद मिश्रा को टिकट दिया तो वहीं जनसुराज से बिप्लव कुमार चौधरी अलीनगर विधानसभा चुनाव लड़ रहे थे. 84915 वोटों के साथ भाजपा की मैथिली ठाकुर ने जीत हासिल कर ली है. दूसरे स्थान पर राष्ट्रीय जनता दल के बिनोद मिश्रा रहे जिन्हें कुल 73185 वोट मिले. तीसरा स्थान इंडिपेंडेंट के सैफुदिन अहमद का रहा जिन्हें 2803 वोट मिले.
VSIP के मिश्री लाल यादव अलीनगर विधानसभा चुनाव 2020 के विजेता रहे थे जिन्हें कुल 61,082 वोट मिले थे. दूसरे स्थान पर बिनोद मिश्रा रहे थे जो राजद से चुनाव लड़ रहे थे और अपने नाम 57,981 वोट कर सके थे. JAPL के संजय कुमार सिंह तीसरे स्थान पर रहे थे जिन्हें कुल 9,737 वोट मिले थे.
प्रत्याशी
वोट्स
नतीजे
मिश्री लाल यादव
61,082
VSIP
बिनोद मिश्रा
57,981
RJD
संजय कुमार सिंह
9,737
JAPL
अलीनगर विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे
विज्ञापन
अलीनगर विधानसभा चुनाव 2015 में राजद के अब्दुल बारी सिद्दीकी जीते थे जिन्हें कुल 67,461 वोट मिले थे. दूसरे स्थान पर भारतीय जनता पार्टी से मिश्री लाल यादव आए थे जिन्हें 54,001 वोट मिले थे और तीसरे स्थान पर इंडिपेडेंट के राज कुमार झा रहे थे जिन्हें मात्र 4,009 वोट के साथ हार का मुंह देखना पड़ा था.
प्रत्याशी
वोट्स
नतीजे
अब्दुल बारी सिद्दीकी
67,461
RJD
मिश्री लाल यादव
54,001
BJP
राज कुमार झा
4,009
IND
राजद का गढ़ रही है अलीनगर विधानसभा सीट
विज्ञापन
भाजपा ने अलीनगर विधानसभा सीट से मैथिली ठाकुर को चुनाव लड़वाया है और जीत की उम्मीद कर रही है, लेकिन अलीनगर विधानसभा क्षेत्र राजद का गढ़ कहा जाता है. राजद के अब्दुल बारी सिद्दीकी जेसै वरिष्ठ नेता 2 बार अलीनगर से जीते थे और विधायक रह चुके हैं. हालांकि, साल 2020 में ए़नडीए गठबंधन ने अब्दुल बारी सिद्दीकी को जीत की हैट्रिक लगाने से रोका था.
84915 वोटों के साथ भाजपा की मैथिली ठाकुर ने जीत हासिल कर ली है. दूसरे स्थान पर राष्ट्रीय जनता दल के बिनोद मिश्रा रहे जिन्हें कुल 73185 वोट मिले. तीसरा स्थान इंडिपेंडेंट के सैफुदिन अहमद का रहा जिन्हें 2803 वोट मिले.
Alinagar Chunav Result 2025 LIVE
74885 मतों के साथ मैथिली ठाकुर सबसे आगे चल रही हैं.
Alinagar Chunav Result 2025 LIVE
मैथिली ठाकुर 8693 की बढ़त से आगे. गिनती का 17वां राउंड हुआ पूरा.
Alinagar Chunav Result 2025 LIVE
15 राउंड की गिनती के बाद मैथिली ठाकुर 51879 वोटों के साथ सबसे आगे.
Alinagar Chunav Result 2025 LIVE
12वें राउंड की गिनती के बाद मैथिली ठाकुर के हिस्से 42840 वोट आए हैं. मैथिली इस समय 8991 वोटों की बढ़त से आगे हैं.
Maithili Thakur Alinagar Election Result 2025
Maithili Thakur Alinagar Election Result 2025
मैथिली ठाकुर को कड़ी टक्कर दे रहे हैं बिनोद मिश्रा. 26015 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं राष्ट्रीय जनता दल के बिनोद मिश्रा. पहले स्थान पर 30653 वोटों के साथ मैथिली ठाकुर.
Maithili Thakur Alinagar Election Result 2025
सातवें राउंड की गिनती के बाद मैथिली ठाकुर 25764 वोटों के साथ सबसे आगे हैं.
Maithili Thakur Alinagar Election Result 2025
छठे राउंड की गिनती के बाद पहले स्थान पर हैं 22236 वोटों के साथ भाजपा की मैथिली ठाकुर.
Alinagar Election Result 2025 LIVE Update
पांचवे राउंड की वोटिंग के बाद मैथिली ठाकुर 19018 वोटों के साथ सबसे आगे.
Alinagar Result
चौथे राउंड की वोटिंग में मैथिली ठाकुर के हिस्से आए 14635 वोट्स. 10062 वोटों के साथ कड़ी टक्कर दे रहे हैं राष्ट्रीय जनता दल के बिनोद मिश्रा.
Alinagar Election Result 2025 LIVE Update
आम आदमी पार्टी पांचवे स्थान पर. राजिपाल झा को मिले अबतक 188 वोट.
Maithili Thakur Alinagar Election Result 2025
11,082 वोटों के साथ जीत की रेस में सबसे आगे हैं लोकगायिका मैथिली ठाकुर.
Alinagar Election Result 2025 LIVE Update
पीछे रह गए जनसुराज पार्टी के बिप्लव कुमार चौधरी. अबतक सिर्फ 258 वोट ही अपने नाम कर सके हैं बिप्लव.
Alinagar Election Result 2025 LIVE Update
मैथिली ठाकुर 3794 वोटों के साथ लगातार आगे. दूसरे स्थान पर राष्ट्रीय जनता दल के बिनोद मिश्रा.
Maithili Thakur Alinagar Election Result 2025
मैथिली ठाकुर के सिर पर सज सकता है अलीनगर का ताज, शुरुआती रुझानों में लगातार आगे.
Alinagar Election Result 2025 LIVE Update
शुरुआती रुझानों में राजद के विनोद मिश्रा पीछे.
Maithili Thakur Alinagar Election Result 2025
मशहूर गायिका मैथिली ठाकुर को पार्टी से जुड़ने के 15 दिनों के भीतर ही भाजपा ने अलीनगर का टिकट दिया था.
Alinagar Election Result 2025 LIVE Update
शुरुआती रुझानों में अलीनगर से मैथिली ठाकुर आगे.
Alinagar Election Result 2025 LIVE Update
अलीनगर में वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है और कुछ ही देर में चुनाव के रुझान आ जाएंगे.
Alinagar Election Result 2025 LIVE Update
मशहूर लोकगायिका मैथिली ठाकुर (Maithili Thakur) को बीजेपी ने अलीनगर का टिकट देकर मैदान में उतारा है.
Alinagar Election Result 2025 LIVE
अलीनगर में पहले चरण की वोटिंग 6 नवंबर को हो चुकी है. कुछ ही घंटों में चुनाव के नतीजे बताएंगे किसके सिर सजेगा अलीनगर का ताज.