Darbhanga Election Result 2025: जीत गए भाजपा के संजय सरावगी, एकबार फिर बने दरभंगा के विधायक

Darbhanga Election Result 2025: मिथिलाचंल का ह्रदय कहा जाने वाला दरभंगा ग्रामीण इलाकों से अलग है. यहां राष्ट्रीय और क्षैत्रीय दल अपनी पूरी जान झोंक देते हैं. लेकिन, जीत का परचम लहराया है भाजपा के संजय सरावगी ने.

Sanjay

संजय सरावगी के सिर सजा जीत का ताज.

Darbhanga Election Result 2025 LIVE: बिहार के प्रमुख विधानसभा क्षेत्रों में से एक है दरभंगा. यह बिहार का पांचवा सबसे बड़ा शहर है. दरभंगा को मिथिलांचल का हृदय माना जाता है. दरभंगा को बीजेपी का गढ़ भी कहा जाता है. दरभंगा के वर्तमान विधायक सजंय सरावगी भाजपा (BJP) के टिकट पर 2005 से लगातार चुनाव जीत रहे हैं और विधायक बने हैं. दरभंगा सीट पर बीजेपी, एलजेपी, जेडीयू, आरजेडी और कांग्रेस गठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला जिसमें जीत भाजपा की हुई है. संजय सरावगी एकबार फिर बन गए हैं दरभंगा के विधायक. 24593 वोटों की बढ़त से 97453 वोटों के साथ जीतकर भारतीय जनता पार्टी को संजय सरावगी ने जीत दिलाई है.

विज्ञापन

दरभंगा विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे

बिहार के दरभंगा क्षेत्र से साल 2025 में चुनावी मैदान में जनसुराज से आरके मिश्रा, भाजपा से श्री संजय सरावगी और महागठबंधन-अन्य से उमेश सहनी मुकाबले में थे. पहले स्थान पर भाजपा के संजय सरावगी को 97453 वोट्स के साथ जीत मिली, वीआईपी के उमेश साहनी 72860 वोट के साथ दूसरे स्थान पर रहे और जनसुराज के राकेश कुमार मिश्रा को 11758 वोट मिले.

विज्ञापन
प्रत्याशीवोट्सनतीजे
संजय सरावगी97453BJP
उमेश साहनी72860VIP
राकेश कुमार मिश्रा 11758JSP

यह भी पढ़ें – Darbhanga Rural Election Result 2025 LIVE: दरभंगा ग्रामीण में चौथी जीत की तलाश में ललित कुमार, जनसुराज और जेडीयू दे रहे टक्कर

दरभंगा विधानसभा 2020 के नतीजे

विज्ञापन

साल 2020 में दरभंगा विधानसभा चुनाव के परिणाम कुछ इस तरह थे, विजेता भाजपा के संजय सरावगी थे जिन्हें 84,144 वोट मिले थे, दूसरे स्थान पर राजद के अमरनाथ गामी थे जिन्होंने 73,505 वोट अपने नाम किए थे और तीसरे स्थान पर इंडिपेंडेंट आईएनडी के शंकर कुमार झा को 2,757 वोट मिले थे.

प्रत्याशी वोट्सनतीजे
संजय सरावगी84,144BJP
अमर नाथ गामी73,505RJD
शंकर कुमार झा2,757IND

दरभंगा विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे

विज्ञापन

साल 2015 में दरभंगा विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के संजय सरावगी को 77,776 वोटों से जीत मिली थी. दूसरे स्थान पर राष्ट्रीय जनता दल के ओम प्रकाश खेरिया थे जिनके हिस्से कुल 70,316 वोट्स आए थे. तीसरे हिस्से पर इंडिपेंडेंट (IND) के जगदीश शाह रहे थे.

प्रत्याशीवोट्सनतीजे
संजय सरावगी77,776BJP
ओम प्रकाश खेरिया70,316RJD
जगदीश शाह2,757IND

दरभंगा के मतदाता

विज्ञापन

दरभंगा विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों की जीत का फैसला यहां के मतदाताओं पर निर्भर करता है. दरभंगा एक प्रमुख शहरी केंद्र है जहां के चुनावी मुद्दे और मतदाताओं की चिंताएं ग्रामीण इलाकों से अलग होती हैं. यहां राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दल अपनी पूरी ताकत लगा देते हैं क्योंकि दरभंगा की कुर्सी पूरे मिथिलांचल की राजनीति को प्रभावित कर सकती है. दरभंगा के मतदाता नागरिक सुविधाओं को लेकर भी मुखर हैं. यहां शहरी प्रबंधन, ट्रैफिक और गंदगी मतादाताओं की चिंताओं में शामिल हैं.

विज्ञापन

LIVE UPDATES

Darbhang Chunav Result 2025

24593 वोटों की बढ़त से 97453 वोटों के साथ जीतकर भारतीय जनता पार्टी को संजय सरावगी ने जीत दिलाई है.

Darbhanga Election Result 2025 LIVE

काउंटिंग के 24वें राउंड के बाद भारतीय जनता पार्टी के संजय सरावगी के हिस्से आए 92631 वोट. 22498 वोटों से हैं आगे.

Darbhanga Election Result 2025 LIVE

संजय सरावगी जीत की तरफ अग्रसर. 20272 वोटों की बढ़त के साथ सबसे आगे.

Darbhanga Election Result 2025 LIVE Update

37467 वोटों के साथ नौंवे राउंड की गिनती के बाद भी पहले स्थान पर बने हुए भारतीय जनता पार्टी के संजय सरावगी.

Darbhanga Election Result 2025 LIVE

19,760 वोटों के साथ भारतीय जनता पार्टी के संजय सरावगी सबसे आगे. विकासशील पार्टी के उमेश साहनी 15112 वोटों के साथ दे रहे हैं कड़ी टक्कर.

Darbhanga Election Result 2025 LIVE Update

दरभंगा में भाजपा का दबदबा बरकरार. 9534 मतों के साथ संजय सरावगी आगे. पीछे हैं विकासशील इंसान पार्टी के उमेश साहनी.

Darbhanga Election Result 2025 LIVE

शुरुआती रुझानों में दरभंगा से भाजपा के संजय सरावगी को बढ़त, लगातार आगे.

Darbhanga Election Result 2025 LIVE

साल 2020 के चुनावों में विजेता भाजपा के संजय सरावगी थे जिन्हें 84,144 वोट मिले थे और दूसरे स्थान पर राजद के अमरनाथ गामी थे जिन्होंने 73,505 वोट अपने नाम किए थे.

Darbhanga Election Result 2025 LIVE Update

दरभंगा में शुरू हुई वोटों की गिनती, कुछ ही देर में आएंगे चुनावी नतीजे.

Darbhanga Election Result 2025 LIVE

दरभंगा में बीजेपी, एलजेपी, जेडीयू, आरजेडी और कांग्रेस गठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है.

Darbhanga Election Result 2025 LIVE

मिथिलांचल का ह्रदय कहे जाने वाले दरभंगा विधानसभा क्षेत्र में 6 नवंबर को पहले चरण के मदतान हुए थे.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ