मुजफ्फरपुर से मुकुल कुमार की रिपोर्ट: मुजफ्फरपुर के स्पेशल एमपी/एमएलए कोर्ट ने 10 साल पुराने एक मामले में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को बड़ी राहत दी है। जस्टिस विकास मिश्रा की अदालत ने गिरिराज सिंह और अन्य 22 आरोपियों को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया।
सभी की निगाहें टिकी थी कोर्ट के फैसले पर
दरअसल, राहुल गांधी को सूरत की कोर्ट से सजा सुनाए जाने के बाद सभी की निगाहें मुजफ्फरपुर कोर्ट पर टिकी थीं। दरअसल, इस केस में ऐसी धाराएं थीं, जिसमें अधिकतम तीन साल तक की सजा हो सकती थी।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह सुबह 11 बजे ही मुजफ्फरपुर सर्किट हाउस पहुंच गए। दोपहर दो बजे स्पेशल एमपी/एमएलए कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया। कहा कि सबूतों के अभावों में सभी आरोपियों को बरी किया जाता है।
सांसद वीणा देवी ने कोर्ट के फैसले का किया स्वागत
जैसे ही कोर्ट ने सभी को बरी किया, सभी के चेहरे खिल उठे। अधिवक्ता अशोक सिंह ने बताया कि पहले यह मामला सोनपुर की रेल अदालत में था, बाद में इसे मुजफ्फरपुर के एमपी/एमएलए कोर्ट में ट्रांसफर किया गया था। सभी आरोपियों को साक्ष्य के अभाव में बरी किया गया है। फैसले के बाद वैशाली की सांसद वीणा देवी ने अदालत के फैसले का स्वागत किया है।
क्या है पूरा मामला
दरअसल नौ साल पुराने 2014 के एक मामले में मुजफ्फरपुर रेल थाना में एक मामला दर्ज किया गया था। पेट्रोल डीजल के मूल्य वृद्धि को लेकर इन नेताओं ने रेल चक्का जाम किया था। तत्कालीन रेल थानाध्यक्ष अरविंद कुमार के बयान पर मुजफ्फरपुर रेल थाना में मामला दर्ज कराया गया था।
पुलिस ने इन्हें बनाया था आरोपी
मामले में कुल 23 व्यक्ति आरोपित थे। जिसमें प्रमुख रूप से केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के अलावा राज्य के पूर्व मंत्री सुरेश कुमार शर्मा, रामसूरत राय, वैशाली सांसद वीणा देवी, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह, अंजू रानी, देवांशु किशोर, कमलेश्वर प्रसाद उर्फ केपी पप्पू, आशीष साहू, विनोद कुमार कुशवाहा, देवीलाल, शशिकुमार सिंह, रितेंद्र कुमार उर्फ रितेंद्र प्रकाश शर्मा, दिनेश कुमार उर्फ दिनेश कुमार पुष्पम, धीरेंद्र प्रसाद सिंह उर्फ धीरेंद्र कुमार सिंह, मनीष कुमार अविनाश सुमन कुमार उर्फ सुमन कुमार सिन्हा, रघुनंदन प्रसाद सिंह, मदन चौधरी, रामबाबू राय, गीता देवी व वंदना शामिल थे।
यह भी पढ़ें: Patna News: राहुल गांधी की सदस्यता जाने पर प्रशांत किशोर की भाजपा को नसीहत, बोले-भाजपा को बड़ा दिल दिखाना चाहिए
संबंधित खबरें
पटना समेत 4 शहरों में शुरू होगी भारत टैक्सी, किराया और फायदे जानें
7 hrs agoबिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
2 days agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
2 days agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
2 days agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
2 days agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
3 days agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
3 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
4 days ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
4 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines