Patna News: राहुल गांधी की सदस्यता जाने पर प्रशांत किशोर की भाजपा को नसीहत, बोले- 'भाजपा को बड़ा दिल दिखाना चाहिए'
Edited By Rakesh Choudhary

Edited By Rakesh Choudhary

पटना से विपिन श्रीवास्तव की रिपोर्टः प्रशांत किशोर ने बिहार के सारण में राहुल गांधी की सदस्यता निरस्त किए जाने पर अपनी प्रतिक्रिया दी। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि कानूनी प्रक्रिया का सम्मान करते हुए मुझे ये लगता है कि 2 साल की सजा अधिक है।
राजनीति में इस तरह के बयान और टिप्पणी लोग एक दूसरे के खिलाफ देते रहते हैं। भाजपा के लोगों को अपने नेता अटल जी की पंक्ति ‘छोटे मन से कोई बड़ा नहीं होता, याद करना चाहिए और बड़ा दिल दिखाना चाहिए’।
प्रशांत किशोर ने कांग्रेस पार्टी को नसीहत देते हुए कहा कि कांग्रेस के लोगों को पता ही नहीं है कि वे किस लड़ाई में हैं। सिर्फ दिल्ली में संसद तक मार्च करने और ट्वीट करने भर से ये लड़ाई आप नहीं लड़ सकते। ये लड़ाई अगर आपको लड़नी है तो आपको जमीन पर, गांवों में, सड़कों पर उतरना पड़ेगा।
कल मैं 20 किमी पैदल चला हूं, मुझे कांग्रेस का एक कार्यकर्ता नहीं मिला जो राहुल गांधी की सदस्यता पर गांवों में लोगों को बता रहा हो कि ये गलत हुआ है। जब तक विपक्षी दलों की लड़ाई चुनावी नतीजों में नहीं दिखेगी, तब तक कोई आपको गंभीरता से नहीं लेगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: