Bihar Hindi News: बिहार सरकार में आरजेडी कोटे से शिक्षा मंत्री सुरेंद्र यादव ने विवादित बयान दिया है। सुरेंद्र यादव ने बीजेपी को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि बीजेपी क्या बड़ा करेगी? जब चुनाव आता है तो आर्मी पर हमला करवा देती है। इस बार किसी देश पर हमला करवाएगी। आपको बता दे कि कुछ दिन पहले आरजेडी कोटे से शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने भी रामचरितमानस को लेकर विवादित बयान था।
सांसद ने कहा था बिहार में कुछ बड़ा होने वाला है
आपको बता दे कि एक दिन पहले अररिया से भाजपा सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने कहा था कि बिहार में भी महाराष्ट्र जैसा खेला होगा। इसी को लेकर उनसे मीडिया ने सवाल पूछा था। बीजेपी ने पलटवार करते हुए कहा कि राजद के तरकश में एक से बढ़कर एक तीर है जो देश दुनिया में बिहार की फजीहत करा रहे हैं। अब सुरेंद्र यादव का बयान सुनकर तो हंसी आती है कि चुनाव आने पर भाजपा आर्मी पर हमला करवाती है। अब किसी देश पर भी हमला कर देगी।
सीएम मंत्रियाें पर लगाएं लगाम
बिहार के मुख्यमंत्री जी अपने कैबिनेट के सदस्यों के अनर्गल प्रलाप पर लगाम लगाएं। वे यह कहकर पिंड नहीं छुड़ा सकते कि आरजेडी देखेगी, क्योंकि ये जो मंत्री हैं वे बिहार कैबिनेट के सदस्य हैं न कि लालू जी के परिवार की कैबिनेट के सदस्य है। नीतीश जी को अपने मान सम्मान का ख्याल नहीं है तो कम से कम बिहार के मुख्यमंत्री पद की गरिमा का ख्याल जरूर रखें।
और पढ़िए –Hardoi: सपा नेता की 26 वर्षीय बेटी को लेकर 45 साल का भाजपा नेता फरार, BJP ने की बड़ी कार्रवाई
दबंग नेता के तौर पर होती है पहचान
सुरेंद्र यादव की पहचान बिहार में एक दबंग नेता के तौर पर होती है। सुरेंद्र यादव पर 3 दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। सुरेंद्र यादव उस समय चर्चा में आए थे जब उन्होंने लालकृष्ण आडवाणी के हाथों से महिला आरक्षण बिल छीनकर फाड़ दिया था।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
छठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
6 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
8 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
10 hrs ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
13 hrs agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
13 hrs agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
14 hrs agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
14 hrs agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
2 days agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
2 days agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines