Bihar News (अररिया से अरुण कुमार की एक रिपोर्ट): अररिया जिला अंतर्गत सिमरहा विश्व प्रसिद्ध फणीश्वर नाथ रेणु गांव वार्ड 2 में आजादी के 75 सालो बाद जब बिजली पहुंची तो ग्रामीणों की आंखों में खुशी के आंसू छलक आए। बता दें कि इस गांव के लोग अभी तक बिजली से वंचित थे। ग्रामीणों ने कहा की वर्षों से उनके द्वारा जनप्रतिनिधियों के साथ साथ अधिकारियों से बिजली आपूर्ति मुहैया करवाने की मांग की जा रही थी, लेकिन सिर्फ आश्वासन ही मिलता था। जिसकी वजह से छोटे छोटे बच्चे लालटेन की रोशनी में पढ़ने को मजबूर थे। वहीं, बिजली पहुंचने के बाद ग्रामीणों ने एक दूसरे को मिठाई खिला कर बधाई दी।
कवि के घर से दो किमी दूर है बस्ती
भारत को आजाद हुए 76 साल बीत गए। आजादी के बाद अब देश विकसित देशों में गिना जाता है। लेकिन अररिया जिला अंतर्गत फारबिसगंज विधान सभा क्षेत्र में कथाशिल्पी फणीश्वरनाथ रेणु के घर से महज दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित एक ऐसा भी बस्ती है, जहां रहने वालों के घरों में इतने मुद्दत बाद भी बिजली की रोशनी अब तक नहीं देखी गई थीं।
किसी जनप्रतिनिधि ने नहीं दिया ध्यान
वहीं, ग्रामीणों ने बताया कि औराही पश्चिम पंचायत अंतर्गत सिमराहा रेलवे स्टेशन के पश्चिम में स्थित ब्राह्मण बस्ती में आजादी के बाद अभी तक बिजली नहीं लग पाई थी। जिस वजह से इस बस्ती के लोग अभी भी ढिभरी युग में ही जी रहे थे। इस बस्ती की जन समस्याओं पर कोई विधायक या सांसद कभी किसी ने ध्यान ही नहीं दिया था। बस्ती के लोग बिजली विभाग के अलावा कईं सालों तक जन प्रतिनिधियों के घरों के भी चक्कर लगाते रहे। लेकिन किसी ने भी इस बस्ती की समस्याओं की कभी सुधि नहीं ली।
अंतत: औराही पश्चिम पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि डॉ. आफताब आलम उर्फ डॉ. चुन्ना ने वार्ड सदस्य प्रतिनिधि अखिलेश यादव आदि के साथ मिलकर बिजली विभाग में काफी मशक्कत कर विद्युत सुविधा से वंचित इस बस्ती में बिजली लगवाया। अब जब शुक्रवार की शाम इस बस्ती के लोगों के घरों में पहली बार बिजली जली तो इस बस्ती के लोगों में जश्न का सा माहौल था। इस अवसर पर रौशन हुए घरों के लोगों ने मिठाइयां बांटकर आपस में खुशी का इजहार किया। इस जन समस्या का निदान करने वाले मुखिया प्रतिनिधि डॉ. चुन्ना से जब प्रतिक्रिया जानने की कोशिश की गई तो उन्होंने कुछ भी बोलने से इन्कार कर दिया। लेकिन जाते जाते उन्होंने कहा कि इस देश को सुधारना है अगर, तो दो लोगों को सुधरना होगा। एक वो जो वोट देता है। दूसरा वो जो वोट लेता है।
यह भी पढ़ें: लिट्टी चोखा, मसाला डोसा और चाट…बाइडेन के लिए तैयार है ये Pure Veg मेन्यू, यहां जानें डिशेज की पूरी डिटेल
संबंधित खबरें
चिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
40 mins agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
2 hrs agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
9 hrs agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
3 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
5 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
6 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
6 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, 2 आरोपी गिरफ्तापर
6 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
7 days agoसम्राट चौधरी ने शुरू किया ‘आंगन का मिलन’, बच्चों के पोषण और शिक्षा पर जोर
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines