लिट्टी चोखा, मसाला डोसा और चाट...बाइडेन के लिए तैयार है ये Pure Veg मेन्यू, यहां जानें डिशेज की पूरी डिटेल
Edited By Bhola Sharma

PM Narendra Modi, US President Joe Biden
Edited By Bhola Sharma

PM Narendra Modi, US President Joe Biden
G20 Summit Updates World leaders will be served all-vegetarian meal at dinner: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन शुक्रवार की शाम पहली बार भारत के दौरे पर आए। जी-20 से पहले पीएम मोदी और बाइडेन के बीच द्विपक्षीय वार्ता होगी। एयरपोर्ट पर बाइडेन का स्वागत केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने किया। इसके बाद बाइडेन पीएम मोदी से मिलने के लिए प्रधानमंत्री आवास पहुंचे। पीएम मोदी ने बाइडेन समेत अन्य राष्ट्राध्यक्षों के लिए खास डिनर का आयोजन किया है। डिनर का मेन्यू पूरी तरह शाकाहारी रखा गया है। सोने-चांदी के बर्तनों में दुनिया के सबसे ताकतवर देश के राष्ट्रपति बाइडेन को स्वादिष्ट व्यंजन परोसे जाएंगे।
मेन्यू में बाजरे से बने कई व्यंजन शामिल हैं। इसके अलावा बंगाल, बिहार समेत कई राज्यों के खास व्यंजनों को भी मेन्यू में शामिल किया गया है। आइए जानते हैं पीएम मोदी की मेजबानी में मेहमान विदेशी नेताओं को क्या-क्या परोसा जाएगा…
#WATCH | G-20 in India: US President Joe Biden arrives in Delhi for the G-20 Summit
He will hold a bilateral meeting with PM Narendra Modi today pic.twitter.com/IVWUE0ft7E
— ANI (@ANI) September 8, 2023
पीएम मोदी शाकाहारी हैं। वे नवरात्र में 9 दिन व्रत रखते हैं। इसलिए डिनर के मेन्यू पर खास ध्यान रखा गया है। 2014 के आम चुनाव में पार्टी के सत्ता में आने के बाद से, कई राज्यों में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकारों ने अधिकांश हिंदुओं द्वारा पवित्र मानी जाने वाली गायों के वध पर प्रतिबंध लगा दिया है।
कुछ अधिकारियों ने गोमांस की खपत पर भी पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है और कुछ मामलों में राज्य अधिकारियों द्वारा स्कूली बच्चों को दिए जाने वाले मध्याह्न भोजन से अंडे हटा दिए हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: