Arvind Kejriwal Bihar poll plan: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल गुजरात के दौरे पर हैं। विसावदर विधानसभा उपचुनाव में जीत के बाद गदगद केजरीवाल ने आज प्रेस वार्ता के दौरान गुजरात में बीजेपी को हराने का संकल्प लिया। केजरीवाल ने इस दौरान बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि वे बिहार चुनाव में उतरेंगे। उन्होंने कहा कि हर चुनाव में उनकी हिस्सेदारी होगी। इस दौरान केजरीवाल ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने किसी नेता का नाम नहीं लिया। केजरीवाल ने इस दौरान युवाओं से आह्वान करते हुए कहा कि उनको पार्टी से जुड़ना चाहिए। केजरीवाल ने लोगों को पार्टी से जोड़ने के लिए एक नंबर भी जारी किया है। इतना ही नहीं केजरीवाल ने विसावदर विधानसभा उपचुनाव को 2027 का सेमीफाइनल करार दिया।
कांग्रेस के पास तो बीजेपी को जिताने का ठेका
केजरीवाल ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि गुजरात में 30 साल में इन लोगों ने किसी को भी नहीं छोड़ा। सूरत में बेडरूम पानी से भरे हैं और लोगों के फ्रिज-टीवी पानी में तैर रहे हैं। सूरत में मानव निर्मित बाढ़ आई हुई है। गुजरात में सड़कें और किसान बदहाल है। किसानों को बिजली और खाद नहीं मिल रही है। आज युवाओं को गुजरात में ठेके पर नौकरियां दी जा रही हैं। अब तक गुजरात में बीजेपी का कोई विकल्प नहीं था। कांग्रेस के पास तो बीजेपी को जिताने का ठेका है। ऐसे में आम आदमी पार्टी गुजरात में नए विकल्प के तौर पर उभरी है।
ये भी पढ़ेंः Gujarat: अहमदाबाद में अब बिना बैग के स्कूल जाएंगे बच्चे, स्कूलों में शनिवार को होगा ‘No Bag Day’
कांग्रेस के साथ कोई गठबंधन नहीं
केजरीवाल ने गुजरात विजय का प्लान बताते हुए कहा कि अगले ढाई साल में हम लोगों के घर-घर तक पहुंचेंगे। संगठन का विस्तार करने के लिए हमने गुजरात जोड़ो अभियान शुरू किया है। गुजरात के लोग मिसकॉल करके हमारी पार्टी से जुड़ सकते हैं। इसके साथ ही केजरीवाल ने कहा कि इंडिया अलायंस केवल लोकसभा चुनाव के लिए ही था। अब हमारा कांग्रेस के साथ कोई गठबंधन नहीं है। अगर उनका हमारे साथ गठबंधन होता तो कांग्रेस विसाावदर में बीजेपी को जिताने के लिए उम्मीदवार नहीं उतारती। इसके साथ ही केजरीवाल ने दावा करते हुए कहा कि हम पंजाब में फिर से चुनाव जीतेंगे।
ये भी पढ़ेंः दिल्ली के सरकारी ऑफिसों में लगे शिकायती बॉक्स, सीएम रेखा गुप्ता अब जनता से करेंगी सीधा संवाद
संबंधित खबरें
बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
5 hrs agoजीविका से जुड़कर मीना बनीं आत्मनिर्भर, केक कारोबार से संवारा भविष्य
1 day agoबिहार में मेडिकल कॉलेजों के लिए PPP मॉडल
2 days agoबिहार में 1 नवंबर से शुरू होगी धान खरीद, तय हो गया MSP रेट
2 days ago'नीतीश कुमार के साथ था और रहूंगा', JDU विधायक अनंत की दो टूक सफाई
2 days agoRJD सांसद सुधाकर सिंह को 5 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस, क्या है विवाद?
3 days agoबिहार के वैशाली नाव हादसे में चांदनी ने बचाई दो बच्चों की जान
3 days agoआरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी की हत्या, जमीन विवाद का आरोप
4 days agoपिटठू बैग से निकले 36 लाख की चांदी के जेवर, गया जंक्शन पर अफसर रह गए दंग
4 days agoबिहार में बड़ा हादसा, नदी में डूबने से 11 बच्चों की मौत, मुआवजे का ऐलान
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines