बिहार चुनाव के लिए आप ने जारी की दूसरी लिस्ट, 59 सीटों पर उतारे प्रत्याशी

बिहार चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी भी लगातार सक्रिय दिखाई दे रही है। मंगलवार को बीजेपी की सूची आने के बाद देर रात आप ने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इसमें 59 सीटों पर प्रत्याशी हैं। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

बिहार चुनाव में आप ने जारी की प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट।

बिहार चुनाव में आप ने जारी की प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट।

विज्ञापन

बिहार विधानसभा चुनावों का ऐलान हो चुका है। 6 नवबंर को पहले चरण का चुनाव होना है। इसके लिए सभी राजनीतिक पार्टियां तैयारियों में जुट गई हैं। एनडीए और महागठबंधन में सीटों में बंटवारे के साथ ही प्रत्याशियों की सूची भी जारी कर दी है।

बीजेपी के बाद देर रात आम आदी पार्टी ने भी बिहार चुनाव के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। आप ने दूसरी सूची में 59 सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं। इससे पहले आप पार्टी 11 प्रत्याशियों की सूची जारी कर चुकी है। बिहार प्रदेश अध्यक्ष राकेश कुमार यादव, प्रभारी अजेश यादव और सह प्रभारी अभिनव राय ने पत्र जारी कर प्रत्याशियों का ऐलान किया है।

Advertisment

पहली बार उतर रही आप

बिहार चुनाव में आम आदमी पार्टी पहली बार हाथ आजमाने जा रही है। दिल्ली में सरकार बनाने के साथ ही पार्टी ने यूपी में प्रयास किया। इसके बाद पंजाब में बहुमत की सरकार बनाई। अब आप बिहार के चुनावी मैदान में उतर रही है। पार्टी अकेले ही बिहार की सभी 243 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी। हालांकि प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी भी बार चुनावी मैदान में उतरी है लेकिन आप और जन सुराज के बीच लंबा अंतर देखा जा रहा है।

बीजेपी ने उतारे 71 प्रत्याशी

बीजेपी ने मंगलवार को 71 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। हालांकि बीजेपी के गठबंधन में सीटों के नाम पर विवाद शुरू हो गया है। जेडीयू के नीतीश कुमार ने चिराग पासवान की 3 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं। जबकि कई संघर्षों के बाद सीट का बंटवारा तय हो पाया था। इसके अलावा महागठबंधन में अभी तक सीट बंटवारे के लिए उधल-पुथल की स्थिति बनी हुई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ