यूपी-बिहार में पड़ेगी भयंकर ठंड, ठिठुरने लगे हाथ और विजिबिलिटी जीरो; देखें IMD का लेटेस्ट अपडेट

Aaj Ka Mausam : यूपी और बिहार में तापमान तेजी से गिर रहा है, जिससे कड़ाके की ठंड पड़ रही है। लोगों के हाथ ठिठुरने लगे हैं और विजिबिलिटी जीरो पहुंच गई। इसे लेकर आईएमडी ने बड़ा अपडेट जारी किया है।

cold wave

यूपी बिहार में छाया घना कोहरा।

विज्ञापन

UP Bihar Weather Update : देश में एक बार फिर मौसम तेजी से बदल रहा है। जहां उत्तरी राज्यों में धुंध के साथ ठंड पड़ रही है तो वहीं दक्षिणी राज्यों में जमकर बादल बरस रहे हैं। खासकर तमिलनाडु, पुदुचेरी, आंध्र प्रदेश में चक्रवाती तूफान फेंगल का कहर देखने को मिलेगा। फेंगल के साथ एक और पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है, जिससे यूपी बिहार में भयंकर ठंड पड़ेगी। आइए जानते हैं कि क्या है आईएमडी का लेटेस्ट अपडेट।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, बिहार में पछुआ हवाएं चल रही हैं, जिससे लोगों को ठंड का अहसास हो रहा है। कई जिलों में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा। पटना, भागलपुर और पूर्णिया समेत कई जिलों में धुंध की मोटी-मोटी चादरें बिछी हैं, जिससे विजिबिलिटी जीरो से लेकर 200 दर्ज की गई। एक हफ्ते के बाद पूरे राज्य में भयंकर ठंड पड़ने लगेगी।

विज्ञापन

जानें कैसा रहा यूपी का मौसम?

अगर उत्तर प्रदेश की बात करें तो मौसम में उतारचढ़ाव देखने को मिल रहा है। कभी रात में ज्यादा ठंड पड़ती है तो कभी इसमें कमी आ जाती है। तापमान भी ऊपर नीचे हो रहा है। बुलंदशहर में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि कई जिलों में पारा 10 डिग्री सेल्सियस रहा। कई जिलों में घना कोहरा भी है।

विज्ञापन

जीरो रही विजिबिलिटी

आईएमडी के अनुसार, बिहार के अलग-अलग इलाकों में बहुत घना कोहरा पड़ा, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा दर्ज किया गया। बिहार के भागलपुर में दृश्यता 0, पूर्णिया में दृश्यता 200 और यूपी के कुशीनगर में दृश्यता 50 रही। बिहार में 30 नवंबर तक देर रात एवं सुबह के समय और यूपी में 2 दिसंबर तक घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

विज्ञापन

यूपी के तापमान में आई गिरावट

विज्ञापन

अगर पिछले 24 घंटे की बात करें तो न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं आया। बिहार में न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी ऊपर 3 डिग्री सेल्सियस से 5 डिग्री सेल्सियस है। जहां पश्चिमी उत्तर प्रदेश में न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी नीचे माइनस 5 डिग्री सेल्सियस से माइनस 3 डिग्री सेल्सियस है, जबकि पूर्वी यूपी में तापमान सामान्य से नीचे माइनस 3 डिग्री सेल्सियस से माइनस 1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ