हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Bihar Weather: बिहार में सर्दी को लेकर चेतावनी! 10 जिलों में गिरा तापमान, पढ़िए मौसम अपडेट

Bihar Weather Update: दिल्ली से लेकर यूपी-बिहार में मौसम अपने तेवर दिखाने वाला है। आज के बाद से बिहार के कई इलाकों में तापमान गिरने की संभावना है। पढ़िए 25 नवंबर को कैसा रहेगा मौसम।

विज्ञापन

Bihar Weather Update: बिहार में पिछले कुछ दिनों से न्यूनतम तापमान में लगातार कमी देखने को मिल रही है। पछुआ हवा की वजह से राज्य के कई इलाकों में ठंड में इजाफा हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक, बिहार में सोमवार की सुबह कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा, वहीं, दिन में धूप निकलेगी। 25 नवंबर को शाम के वक्त न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।

7 दिनों में कैसा रहेगा मौसम?

पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के बाद कई राज्यों का मौसम बदलने लगा है। 25 नवंबर से बिहार के कई जिलों में ठंड में तेजी देखने को मिलेगी। सुबह और शाम को कोहरे में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

ये भी पढ़ें: Bihar Weather: बिहार में भीषण ठंड की चेतावनी, 25 शहरों का गिरेगा तापमान

विज्ञापन

आने वाले 7 दिनों में बिहार के कई जिलों का मौसम सामान्य रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, गोपालगंज, शिवहर, सिवान, मुजफ्फरपुर, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, दरभंगा, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, बक्सर, भोजपुर, पटना, बेगूसराय, खगरिया, कटिहार, अरवल, जहानाबाद, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नालन्दा शेखपुरा, लखीसराय, मुंगेर, भागलपुर और बांका के मौसम में किसी तरह का कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।

कहां कितना रहा तापमान?

अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस (मधुबनी) वाल्मिकीनगर में दर्ज किया गया। इसके अलावा, मधेपुरा 25.2(-1.2), गोपालगंज 28.2(0.3), मोतिहारी 28(-1.5), जिरादेई 28.3(1), छपरा 27(-0.3), अगवानपुर 26.5(-0.8), मुजफ्फरपुर 24.8(0.2), वैशाली 26.1(0.2), बक्सर 27.8(1.6), भोजपुर 27.6(1), पटना 25.8(-0.8), अरवल 26.9(0.6), डेहरी 23.8(1.4), औरंगाबाद 26.9(1), गया 26(-1), समस्तीपुर 25.7(-0.4), बेगुसराय 26.3(-0.6), शेखपुरा 27.4(0.3), मधुबनी 29.5(-0.2), दरभंगा 26.2(0), सुपौल 25.8(-1.6), फोर्ब्सगैंड 27.4(-0.2), किशनगंज 27.3(-0.7), पुपारी 26.4(-0.3), पूर्णिया 26.4(-1), कटिहार 25.4(-1.3), मुंगेर 26.2(-0.9), भागलपुर 25.8(-0.9), बांका 24.9(-0.9) और नालन्दा(राजगीर) में 26.5(-1) तापमान दर्ज किया गया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 75 किमी की स्पीड से चलेंगी हवाएं, 14 राज्यों में बरसेंगे बादल; यहां मचेगी तबाही, फिर पड़ेगी भयंकर ठंड!

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola