Kaimur News : अजब-गजब : एक पत्नी ऐसी भी 5 साल में 35 बार हो चुकी है फरार
Edited By Rakesh Choudhary

Father and son with poster
Edited By Rakesh Choudhary

Father and son with poster
अजय कुमार सिंह, कैमूर : यह मामला बिहार के कैमूर का है, जहां पत्नी की बेवफाई ने एक पति को घुट-घुट कर मरने के लिए विवश कर दिया है। आलम यह है कि पति अपने दो मासूम बच्चों के साथ इस कड़ाके की ठंड में भीख मांगने को विवश हैं, वह अपने चार साल के बेटे अंश व छह माह की बेटी कृति को गोद में लेकर पूरे बाजार में घूम कर भीख मांग रहा है। इस दौरान वह अपनी पत्नी की गुमशुदगी का पोस्टर भी लेकर घूम रहा है।
और पढ़िए –Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा का आज 112वां दिन, हरियाणा के पानीपत से हुई शुरू यात्रा
रामगढ़ थाना क्षेत्र के ड़हरक गांव का रहने वाला कृष्ण मुरारी गुप्ता अपनी पत्नी की बेवफाई से परेशान है आलम यह है कि वह घर बार छोड़कर रामगढ़ बाजार में अपनी पत्नी का पोस्टर लेकर घूम रहे हैं और लोगों से भीख मांग रहे हैं उनकी पत्नी पिछले कई महीनों से गायब है जिसका अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है।
कृष्ण मुरारी गुप्ता और उसकी पत्नी कैमूर जिले के ही रहने वाले हैं दोनों की शादी 2017 में लव मैरिज से हुई थी। कृष्ण मुरारी गुप्ता जिले के रामगढ़ थाने का निवासी है वही उसकी पत्नी नुआव थाने की निवासी है। कृष्ण मुरारी गुप्ता कि पत्नी शादी के एक वर्ष बाद से ही कई बार उसे छोड़ कर जा चुकी है। अपने पहले पुत्र अंश को जन्म देने के छह माह बाद भी वह घर छोड़ के चली गयी थी।
वही कृष्ण मुरारी ने बताया कि मैं अपने दो मासूम बच्चों के साथ भीख मांग रहा हूं ताकि दोनों बच्चों की परवरिश कर सके। दोनों बच्चों के जन्म के बाद से ही मैं अकेला परवरिश कर रहा हूं पत्नी बच्चों को जन्म देने के बाद से ही फरार चल रही है, और 5 साल में लगभग 30 से 35 बार घर से फरार हो चुकी है ।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: