Shiv Temple Found in Patna: संभल के बाद बिहार की राजधानी पटना में भी खुदाई में भव्य मंदिर मिला है। यह मंदिर जिस जगह पर मिला है, वह वर्षों से कूड़े का ढेर था। यह मंदिर किसी मठ के नाम पर छोड़ी गई जमीन पर मिला है। मंदिर के बारे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये 15वीं शताब्दी का हो सकता है। मंदिर में एक शिवलिंग और दो पदचिन्ह पाए गए हैं। अधिकारियों के पहुंचने से पहले स्थानीय लोगों ने इसकी खुदाई की और साफ-सफाई के बाद पूजा-पाठ करना शुरू कर दिया।
स्थानीय लोगों ने खुदाई के बाद बताया कि मंदिर किसी विशेष धातु से बना है। मंदिर की दीवारों से लगातार पानी रिस रहा है। चिकने काले पत्थर से निर्मित मंदिर में शिवलिंग और पदचिन्ह हैं। मंदिर की सफाई के बाद लोगों ने जयकारे लगाए और मिट्टी निकालने का काम शुरू किया।
15वीं शताब्दी में बना है मंदिर
मंदिर में प्राचीन शिवलिंग और पदचिन्हों की खोज के बाद इसका महत्व और बढ़ गया है। हालांकि मंदिर के अवशेष पुराने होने और समय के बारे में सही पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। हालांकि कुछ लोग मंदिर को 15वीं शताब्दी का बता रहे हैं। मंदिर के प्राचीन होने से लोग इसे देखने के लिए पहुंच रहे हैं। वहीं कुछ स्थानीय लोगों ने तो यहां पर पूजा-अर्चना भी शुरू कर दी है।
बता दें कि पटना के पुराने इलाकों में इस तरह की खोजें पहले भी हो चुकी हैं। जहां पुराने घरों से मंदिरों के अवशेष मिलते रहे हैं। यह पहली बार है, जब पटना सिटी इलाके में मंदिरनुमा आकृति और शिवलिंग के अवशेष मिले हैं।
ये भी पढ़ेंः BPSC Protest: प्रशांत किशोर डिटेन, रात 3 बजे उठा ले गई पुलिस, 4 दिन से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर PK
संभल में मिल चुका 500 साल पुराना मंदिर
गौरतलब है कि इससे पहले यूपी के संभल में भी प्राचीन शिव मंदिर मिला था। यह मंदिर पिछले 46 साल से बंद पड़ा था। बिजली चोरी के बाद छापेमारी के दौरान डीएम और एसपी को यह मंदिर दिखा था। इसके बाद दोनों ने गेट खुलाया और मंदिर की साफ-सफाई कराई। यह मंदिर जामा मस्जिद से मात्र डेढ़ किमी. की दूरी पर है। 1978 में संभल में हुए दंगे के बाद ज्यादातर हिंदू यहां से चले गए थे। मंदिर से सपा सांसद जियाउर्ररहमान बर्क का घर मात्र 200 मीटर की दूरी पर है। स्थानीय लोगों ने दावा किया कि मंदिर 400-500 साल पुराना है। मंदिर के पास ही एक कुआं भी मिला है।
ये भी पढ़ेंः ‘CM हाईजैक, अफसर चला रहे…’, तेजस्वी यादव का नीतीश कुमार पर हमला, प्रशांत किशोर से पूछे ये सवाल
संबंधित खबरें
बिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
5 hrs agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
6 hrs agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
1 day ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
1 day agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
1 day agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
1 day agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
1 day agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines