Begusarai Bihar 5 youths died drowning in Ganga: बिहार के बेगूसराय के सिमरिया घाट पर नहाने के दौरान 5 युवकों की गंगा नदी में डूबने से मौत हो गई। पांचों युवक मुंडन संस्कार के बाद स्नान करने के लिए आए थे। घटना के बाद से ही परिजनों में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार बरौनी निवासी राजू शाह के बेटे का आज सिमरिया घाट पर मुंडन संस्कार होना था। इसी में शामिल होने के लिए उनके परिवार के लोग घाट पर पहुंचे थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक नहाने के दौरान 5 युवक गहरे पानी में चले गए, जिससे सभी की डूबने से मौत हो गई। मृतकों में सोनू शा ह के बेटे रोहित कुमार, बाबू साहेब, कर्तव्य कुमार पुत्र चंदन राम, अजय कुमार पुत्र अधिक शाह और ओम मिश्रा पुत्र प्रकाश मिश्रा शामिल हैं। जानकारी के अनुसार इनमें सबसे पहले 1 युवक डूब रहा था लेकिन उसको बचाने के लिए एक के बाद एक चारों युवक गहरे पानी में चले गए।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और सभी के शवों को पोस्टमाॅर्टम के लिए सदर अस्पताल भिजवाया। वहीं एक साथ 5 युवकों की मौत से गांव में हर कोई गम में दिखा। मृतक के भाई ने जानकारी देते हुए बताया कि मुंडन के बाद सभी स्नान कर रहे थे। इस दौरान उनके दो भाई घाट से धीरे-धीरे गहरे पानी में चले गए और डूब गए। हादसे के वक्त एक भी गोताखोर वहां मौजूद नहीं था।
ये भी पढ़ेंः Agra IT Raid: जूता कारोबारियों के घर से 60 करोड़ कैश बरामद, नोट गिनने के लिए मंगाईं 10 मशीनें
ये भी पढ़ेंः 18 फीट नीचे गिरी बस, एक की मौत और 20 से ज्यादा घायल; UP के बरेली में हुआ हादसा
संबंधित खबरें
पटना समेत 4 शहरों में शुरू होगी भारत टैक्सी, किराया और फायदे जानें
7 hrs agoबिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
2 days agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
2 days agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
2 days agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
2 days agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
3 days agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
3 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
4 days ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
4 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines