बेगूसराय में 5 युवकों की गंगा में डूबने से मौत, मुंडन संस्कार के बाद नहाने आए थे

5 youths died drowning in Ganga Begusarai: बिहार के बेगूसराय में मुंडन संस्कार के बाद नहाने आए 5 युवकों की डूबने से मौत हो गई। पांचों युवकों के शव मछुआरों ने नदी से बाहर निकाले। हादसे के बाद से ही परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है।

5 youths died drowning in Ganga Begusarai

नदी में डूबने के बाद मछुआरों ने शवों को बाहर निकाला

Begusarai Bihar 5 youths died drowning in Ganga: बिहार के बेगूसराय के सिमरिया घाट पर नहाने के दौरान 5 युवकों की गंगा नदी में डूबने से मौत हो गई। पांचों युवक मुंडन संस्कार के बाद स्नान करने के लिए आए थे। घटना के बाद से ही परिजनों में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार बरौनी निवासी राजू शाह के बेटे का आज सिमरिया घाट पर मुंडन संस्कार होना था। इसी में शामिल होने के लिए उनके परिवार के लोग घाट पर पहुंचे थे।

विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक नहाने के दौरान 5 युवक गहरे पानी में चले गए, जिससे सभी की डूबने से मौत हो गई। मृतकों में सोनू शा ह के बेटे रोहित कुमार, बाबू साहेब, कर्तव्य कुमार पुत्र चंदन राम, अजय कुमार पुत्र अधिक शाह और ओम मिश्रा पुत्र प्रकाश मिश्रा शामिल हैं। जानकारी के अनुसार इनमें सबसे पहले 1 युवक डूब रहा था लेकिन उसको बचाने के लिए एक के बाद एक चारों युवक गहरे पानी में चले गए।

विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और सभी के शवों को पोस्टमाॅर्टम के लिए सदर अस्पताल भिजवाया। वहीं एक साथ 5 युवकों की मौत से गांव में हर कोई गम में दिखा। मृतक के भाई ने जानकारी देते हुए बताया कि मुंडन के बाद सभी स्नान कर रहे थे। इस दौरान उनके दो भाई घाट से धीरे-धीरे गहरे पानी में चले गए और डूब गए। हादसे के वक्त एक भी गोताखोर वहां मौजूद नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ