हाजीपुर से अभिषेक कुमार की रिपोर्ट: हाजीपुर में जाबांज महिला सिपाहियों ने बैंक लूटने आये लुटेरों को खदेड़ दिया। पूरा घटनाक्रम बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। सीसीटीवी फुटेज का कुछ हिस्सा बिहार पुलिस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है, जो वायरल (Bihar Viral Video) हो रहा है।
बैंक अधिकारियों के अनुसार हथियारबंद पांच लुटेरे बैंक लूटने के इरादे से बैंक में दाखिल हुए थे। बैंक में प्रवेश करते ही लुटेरों ने बैंक में तैनात महिला सिपाहियों पर पिस्टल तान दी। इस दौरान महिला सिपाहियों ने भी अपनी पिस्टल लुटेरों पर तान दी। लुटेरों ने सिपाहियों से हथियार छीनने की कोशिश की जिसमें दोनो महिला सिपाहियों को चोटे भी आई हैं।
और पढ़िए –Devanshi Sanghvi: अरबपति हीरा कारोबारी की 9 साल की बेटी ने ली दीक्षा, पांच भाषाओं की हैं जानकार
महिला सिपाहियों को आई चोटें
घटना सदर थाना क्षेत्र के सेन्दुआरी चौक पर स्थित ग्रामीण बैंक की हैं। जहां पांच लुटेरे चेहरे पर मास्क लगाकर बैंक के अंदर दाखिल होना चाह रहे थे। नकाबपोश लुटेरों को देख महिला सिपाही ने उन्हें गेट पर रोक पूछताछ की। जिस पर अपराधियों ने महिला पर पिस्टल तान दी। इसी क्रम में दोनों महिला सिपाही अपराधियों से उलझ गई जिससे महिला सिपाही को हल्की चोट भी आई है। इसी दौरान मौके का फायदा उठाकर पांचो लुटेरे भाग गए।
महिला सिपाहियों को किया जाएगा सम्मानित
बैंक में तैनात महिला सिपाहियों की सूचना पर वैशाली एसपी मनीष, सदर एसडीपीओ ओम प्रकाश के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने बैंक की सीसीटीवी जब्त कर जांच शुरू कर दी है। वैशाली के एसपी ने दोनो महिला सिपाहियों को सम्मानित करने की बात कही हैं। वहीं महिला सिपाहियों की बहादुरी की चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही हैं।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
(Diazepam)
संबंधित खबरें
JDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
6 hrs agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
7 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
13 hrs ago'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
1 day agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
1 day agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
2 days agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
3 days agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
3 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
3 days agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines