पटना: शिवहर से भाजपा की सांसद रमा देवी ने लालू यादव के परिवार पर बड़ा आरोप लगाया है। रमा देवी ने कहा है कि मेरे पति बृज बिहारी प्रसाद की हत्या के पीछे यादव परिवार का हाथ है। उन्होंने जोर देते हुए कहा, “…हां, उन्होंने किसी से ऐसा करवाया। इसमें कोई शक नहीं है।” बता दें कि बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने हाल ही में बयान देते हुए ‘ठंडा करने’ की बात कही थी, जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा सांसद रमा देवी ने ये आरोप लगाया।
अभी पढ़ें – MP: छत्तीसगढ़ में पिकनिक मनाने गए 7 लोग वाटरफॉल में डूबे, 6 की मौत
सांसद रमा देवी ने कहा कि जिस तरह का बयान तेजस्वी यादव ने दिया है, उस तरीके से इन लोगों ने कितने ही लोगों को ठंडा किया है, हमारे पति को भी इनलोगों ने ही ठंडा किया है कि कहीं मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बृज बिहारी बाबू बैठ न जाएं। उन्होंने कहा कि अगर उनलोगों ने मेरे पति को ठंडा किया है तो उसका जवाब देने के लिए मैं खड़ी हूं न।
रमा देवी बोलीं- बेशर्म है यादव परिवार
रमा देवी ने कहा कि ये बेशर्म परिवार है। इन्होंने जीवनभर यही करता रहा है, परिवारवाद, धनवाद… ये लोग यही करता रहा है खानदानवाद। जनता समझ गई है कि पूरा खानदान, बेटा-बेटी… अब राबड़ी देवी जिन्हें राबड़ी लिखने में भी कुछ वक्त लगता है, वैसे लोगों को कुर्सी पर बैठाकर राजद ने क्या कुछ नहीं किया है।
रमा देवी ने जोर देकर कहा- इनलोगों ने कराई मेरे पति की हत्या
एक सवाल के जवाब में कि आप आरोप लगा रहीं हैं कि बृजबिहारी बाबू की हत्या इन्ही लोगों ने कराई है, के जवाब में रमा देवी ने कहा कि इसमें कोई दो मत नहीं है कि उनकी हत्या इन्ही लोगों ने कराई है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों से हत्या कराई गई, वो एक बार फिर बिहार में जंगलराज, गुंडाराज लाने के लिए बैठा हुआ है और नीतीश कुमार इनके सहयोगी बनकर बैठे हैं।
रमा देवी ने कहा कि नीतीश कुमार को जेल जाने का डर नहीं था लेकिन जिसे जेल जाने का डर था, उसने तालमेल बैठाकर, नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बनने का लालच देकर उन्हें महागठबंधन में शामिल कराया है।
तेजस्वी यादव ने क्या कहा था…
बता दें कि बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने पिछले सप्ताह गुरुवार को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय का नाम लिए बिना उन पर भड़के थे। तेजस्वी ने कहा था, “ये जो भाजपा के नेता केंद्र में मंत्री हैं न, जो बिहार में महाराष्ट्र वाला खेला करना चाह रहे थे, वे थोड़ा लाइन में रहें, सब कुछ ठंडा दिया जाएगा। तेजस्वी ने कहा था कि वे एने-ओने जो कर रहे हैं, जिनका सपना टूटा है न मुख्यमंत्री बनने का वो समझ जाएं। ज्यादा ख्वाब न देखें। दिल्ली वाले उन्हें नहीं बचाएंगे।
अभी पढ़ें – Delhi: सीएम केजरीवाल आज खुद रखेंगे विश्वास प्रस्ताव, भाजपा पर सरकार गिराने की साजिश का आरोप
3 जून 1998 को हुई थी बृज बिहार प्रसाद की हत्या
बृज बिहारी प्रसाद बिहार के पूर्व विधायक और मंत्री रहे थे। रमा देवी उनकी पत्नी हैं। वे बिहार के शिवहर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर सांसद बनी हैं। बृज बिहारी प्रसाद की हत्या 3 जून, 1998 को आईजीआईएमएस के कैंपस में कर दी गई थी जहाँ वे इलाज के लिए गए थे।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
17 mins agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
58 mins agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
1 hr agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
1 hr agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
1 hr agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
2 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
2 hrs agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
2 hrs agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
3 hrs agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines