Bihar RJD leader Tej Pratap Yadav taunt on CM Nitish Kumar: बिहार में नीतीश कुमार के महागठबंधन से अलग होने पर राजद नेता तेज प्रताप यादव ने निवर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। तेज प्रताप ने उन्हें पलटिस कुमार बताते हुए तंज भी किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पहले तो उन्होंने शायराना अंदाज में चुटकी ली फिर एक और पोस्ट करके पाला बदलने को लेकर नीतीश पर निशाना साधा।
क्या कहा तेज प्रताप यादव ने
तेज प्रताप यादव ने कहा कि “गिरगिट” तो बस यूँ ही बदनाम है..! रंग बदलने की रफ़्तार से तो पलटिस कुमार को भी “गिरगिट रत्न“ से सम्मानित करना चाहिए।
तेज प्रताप ने और क्या कहा
जब भाव न जागा भावों में,
उस भावों का कोई भाव नहीं,
ऐसी भावों का कोई स्थान नहीं,
जिनका भाव नहीं अपनों की भावों में,
कहाँ रखी है भाव तेरी, जिनका ख़्याल तेरी भावों में,
बस सत्ता का ख़्याल है तेरी भावों में,
अपनों के भावों का क्या हुआ।
तेरा अंत होगा और अंत होगा तेरी भावों का, कोई स्थान नहीं होगा तेरा, जब बात होगी तेरी भावों का॥
जेपी नड्डा पटना के लिए रवाना
बता दें कि नीतीश कुमार के सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद राज्य में नई सरकार बनने जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक जेडीयू बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाएगी और नीतीश कुमार फिर से सीएम पद की शपथ लेंगे। नई सरकार के गठन से पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा दिल्ली स्थित अपने आवास से पटना के लिए रवाना हो गए हैं।
असदुद्दीन ओवैसी ने क्या कहा
AIMIM प्रमुख असदुद्दीन औवेसी ने कहा कि नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव और प्रधानमंत्री मोदी को बिहार की जनता से माफी मांगनी चाहिए। तीनों पार्टियों ने मिलकर बिहार की जनता को धोखा दिया है। इसमें सबसे बड़ी भूमिका नीतीश कुमार की है। नीतीश कुमार ने हर चीज का रिकॉर्ड तोड़ दिया है है और उनकी बात का कोई भरोसा नहीं है। मैं शुरू से कह रहा था कि वे फिर से भाजपा में जाएंगे। हम तेजस्वी यादव से पूछना चाहते हैं कि उन्हें अब कैसा लग रहा है।
ये भी पढ़ें-Bihar Political Crisis: बिहार में ‘खेला’ हुआ, नए गठबंधन से लोकसभा चुनाव 2024 के क्या बनेंगे समीकरण?
संबंधित खबरें
'खुद की पार्टी बनाउंगा', मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह का बड़ा ऐलान
3 mins agoदिल्ली-एनसीआर में देर रात आंधी-तूफान के साथ आई बारिश और गिरे ओले
3 hrs agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
3 hrs ago'शुद्धिकरण के नाम पर उतरवाए कपड़े', ईसाई महिला ने धर्मांतरण का लगाया आरोप
12 hrs agoआजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
14 hrs agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
16 hrs agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
17 hrs agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
17 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
17 hrs agoदिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines