नई दिल्ली: 2024 में नीतीश कुमार के प्रधानमंत्री पद के दावेदार के खबरों के बीच जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि नीतीश कुमार प्रधानमंत्री पद के दावेदार नहीं हैं। ललन सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार सिर्फ भाजपा विरोधी दलों को एकजुट कर रहे हैं।
बता दें कि नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार या दावेदार बनाने की तैयारी ही नहीं बल्कि पूरी कवायद चल रही है। पार्टी का कार्यालय नारों से पटा पड़ा है। नीतीश कुमार के सामने उनकी पार्टी के कार्यकर्ता ‘देश का प्रधानमंत्री कैसा हो… नीतीश कुमार जैसा हो’ के नारे लगा रहे हैं लेकिन उनकी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कहना है कि नीतीश कुमार प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नहीं हैं।
अभी पढ़ें – केस निपटारे में किस स्पीड से काम कर रहा है सुप्रीम कोर्ट? CJI यू यू ललित ने बताया
वे जो चाहें कह सकते हैं, मुझे जवाब देने की जरूरत नहीं है: नीतीश कुमार
उधर, प्रधानमंत्री के बयान ‘भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए कुछ राजनीतिक दल एक साथ आ रहे हैं, भारत और केरल के लोगों को ऐसे समूहों के खिलाफ सतर्क रहना होगा।’ पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि कहां कोई भ्रष्टचारियों को बचा रहा है। क्या कभी कोई भ्रष्टाचारियों को बचाएगा? यहां हमने इतने दिनों में कभी भ्रष्टाचारियों को बर्दाश्त नहीं किया है। उन्होंने कहा, “वे (पीएम मोदी) जो चाहें कह सकते हैं। मुझे जवाब देने की जरूरत नहीं है।”
अभी पढ़ें – अगर आरोप सही साबित हुए तो मौत की सजा स्वीकार करने के लिए तैयार: टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी
मैं वास्तव में परेशान नहीं हूं, केंद्र के लोग बात करते रहे: नीतीश कुमार
नीतीश कुमार ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का भी उल्लेख किया क्योंकि उन्होंने पीएम मोदी का नाम लिए बिना उन्हें निशाने पर लिया था। नीतीश कुमार ने कहा कि जब अटल बिहारी वाजपेयी सत्ता में थे, मुझे उनके साथ काम करने का मौका मिला। जिस तरह से उन्होंने सबका ख्याल रखा… बिहार में भी मुझे इतने सालों तक काम करने का मौका मिला। केंद्र के लोग बात करते रह सकते हैं, मैं वास्तव में परेशान नहीं हूं।
बता दें कि पीएम मोदी ने यह टिप्पणी उस दिन की जब नीतीश कुमार तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के साथ अपनी बैठक को लेकर चर्चा में थे, जो 2024 के राष्ट्रीय चुनाव से पहले भाजपा विरोधी दलों को इकट्ठा करने के मिशन पर हैं।
तेजस्वी यादव ने भी भाजपा पर साधा निशाना
बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर निशाना साधा। तेजस्वी यादव ने कहा कि BJP के लगभग 1000 से अधिक विधायक और 300 से अधिक सांसद हैं, किसी के भी घर छापा पड़ा? BJP के लोग दूध के धुले हैं क्या? अगर उनके घर छापा नहीं पड़ रहा है तो बचा कौन रहा, जो लोग कह रहे हैं वहीं न बचा रहे हैं।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
SIR पर चुनाव आयोग ने दी बड़ी सुविधा, मानी जजों की बात; अब काम में आएगी तेजी
35 mins ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
7 hrs agoगुरुग्राम के दफ्तरों में 50% वर्क फ्रॉम होम, 15 दिनों तक कंस्ट्रक्शन पर रोक
8 hrs agoदिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर बना प्रदर्शन स्थल, क्यों प्रोटेस्ट कर रहे पुलिस?
9 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
10 hrs agoJNU के प्रोफेसर अकोइजम को दिल्ली HC से राहत, बर्खास्तगी के आदेश पर लगी रोक
10 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
11 hrs agoबेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
11 hrs ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
11 hrs agoदिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines