Bihar Politics Crisis LIVE: नीतीश कुमार ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा, नई सरकार बनाने का दावा भी पेश किया
Edited By Om Pratap

Edited By Om Pratap

पटना: नीतीश कुमार ने राज्यपाल फागू चौहान से मुलाकात कर अपना इस्तीफा सौंप दिया जिसे राज्यपाल ने स्वीकार कर लिया। इसके बाद उन्होंने नई सरकार बनाने का भी दावा पेश कर दिया। बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार के पास 156 विधायकों का समर्थन प्राप्त है जिसे वे राज्यपाल को सौंपेंगे। फिलहाल वे महागठबंधन के नेताओं से मुलाकात करेंगे। इससे पहले जनता दल यूनाइडेट के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने साफ किया था कि जदयू और भाजपा की राहें एक बार फिर पांच साल बाद अलग-अलग हो गईं हैं।
Bihar : Nitish Kumar ने दिया अपना इस्तीफा #BiharPoliticalCrisis pic.twitter.com/EuWCwPnhYJ
— News24 (@news24tvchannel) August 9, 2022
राबड़ी देवी से मिलने जा रहे हैं नीतीश कुमार: सूत्र pic.twitter.com/Owm4YMGpZ9
— News24 (@news24tvchannel) August 9, 2022
"राजतिलक की करो तैयारी आ रहे हैं , लालटेन धारी "✌️ pic.twitter.com/R0pYeaU2mN
— Rohini Acharya (@RohiniAcharya2) August 9, 2022
नीतीश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे : सूत्र pic.twitter.com/GmZnLQGT5l
— News24 (@news24tvchannel) August 9, 2022
उधर, कांग्रेस ने अपने विधायकों के समर्थन की चिट्ठी जेडीयू को भेज दी है। कांग्रेस नेता शकील अहमद ने कहा है कि बिहार में भाजपा का जाना तय है, हम नीतीश कुमार को समर्थन देने के लिए तैयार हैं।
#BREAKING: नीतीश कुमार के बर्खास्त करने से पहले, BJP के सभी 16 मंत्री देंगे इस्तीफा pic.twitter.com/BlVL5meSoN
— News24 (@news24tvchannel) August 9, 2022
सूत्रों की मानें तो ये भी कहा जा रहा है कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं देंगे, सिर्फ भाजपा के मंत्रियों को बर्खास्त करेंगे। इस खबर की जानकारी के बाद अब भाजपा खेमे से खबर आ रही है कि नीतीश कुमार की ओर से बर्खास्त करने से पहले ही भाजपा के सभी मंत्री इस्तीफा दे देंगे।
#BiharBreaking: राज्यपाल से मिलकर इस्तीफा सौंपेंगे नीतीश कुमार pic.twitter.com/BmXStXNVBN
— News24 (@news24tvchannel) August 9, 2022
इससे पहले जनता दल यूनाइटेड और राष्ट्रीय जनता दल के विधायक दल की अलग-अलग बैठक हुई। जेडीयू की बैठक से पहले पार्टी के सांसद, एमएलए और एमएलसी नीतीश कुमार के आवास पर पहुंचे। बैठक में पहुंची जदयू के एमएलसी कुमुद वर्मा से बैठक का उद्देश्य पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हमारी बैठक जनगणना के मुद्दे पर है। जब उनसे पूछा गया कि क्या जदयू राज्य में भाजपा के साथ गठबंधन में खुश नहीं है तो कुमुद वर्मा ने कहा कि एनडीए में सब कुछ ठीक है, हम खुश हैं।
बिहार में बीजेपी और जेडीयू में टूट के पीछे कई कारण बताए जा रहे हैं, लेकिन हमारे सूत्रों की मानें तो जेडीयू की ओर से भाजपा से कई मांग की गई थी लेकिन इन मांगों पर जब भाजपा ने गौर नहीं किया तो जेडीयू ने एनडीए फोल्डर से खुद को बाहर निकालने का फैसला किया।
Bihar में BJP का जाना तय, हम नीतीश कुमार को समर्थन देने के लिए तैयार हैं : कांग्रेस नेता @Ahmad_Shakeel@rajeevranjanMKH #BiharPolitics pic.twitter.com/FiwY95gdNm
— News24 (@news24tvchannel) August 9, 2022
– बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा को हटाया जाये
– बिहार BJP के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल को भी बदला जाये
– डिप्टी CM तारकिशोर प्रसाद पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे उन्हें भी बदला जाए
– केंद्र में दो कैबिनेट और दो राज्यमंत्री दिए जाए
उधर, सूत्रों की मानें तो जेडीयू के कुछ विधायकों को छह करोड़ रुपए और मंत्री पद का ऑफर दिया गया है। जेडीयू विधायकों का दावा है कि उनके पास फोन कॉल की ऑडियो रिकार्डिंग मौजूद है। जदयू विधायक दल की आज हुई बैठक में कुछ जेडीयू के विधायकों ने इस संबंध में खुलासा किया।
बता दें कि यह पहला मौका नहीं है, जब नीतीश कुमार एनडीए छोड़कर महागठबंधन के साथ सरकार बनाने जा रहे हैं।2014 लोकसभा चुनाव से पहले नरेंद्र मोदी को एनडीए का पीएम उम्मीदवार घोषित किए जाने के विरोध में नीतीश कुमार ने बीजेपी से नाता तोड़ लिया था, हालांकि 2 साल बाद ही 2017 में वे महागठबंधन से अलग होकर एनडीए में लौट आए थे और 2020 में विधानसभा चुनाव भाजपा के साथ लड़ा था।
विधानसभा की कुल सीटें – 243 (अनंत सिंह की सदस्यता खत्म होने के बाद अभी कुल – 242)
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
First published on:
Read more: About our editorial guidelines and standards here.