हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

शाहरुख खान और मेसी को क्यों बिहार में मुजफ्फरपुर के उपभोक्ता फोरम से जारी हुआ समन, क्या है मामला?

Shah Rukh Khan Lionel Messi asked to appear by consumer commission: इस मामले की सुनावाई बिहार के मुजफ्फरपुर जिला उपभोक्ता आयोग में हुई। शाहरुख और मेसी समेत कुल 7 लोग आरोपी हैं।

विज्ञापन
शाहरुख खान और लियोनेल मेसी के खिलाफ केस

Bihar Muzaffarpur Consumer Commission notice to Shah rukh Khan Lionel Messi: बिहार के मुजफ्फरपुर में उपभोक्ता आयोग ने फिल्म अभिनेता शाहरुख खान और फुटबालर लियोनेल मेसी को 12 अप्रैल को पेश होने को कहा है। मामला BYJUS के फर्जी विज्ञापन से जुड़ा है। इन दोनों समेत कुल 7 लोगों को समन जारी किया गया है। मुजफ्फरपुर जिले के उपभोक्ता आयोग की तरफ से जारी किया गया है। मामले में अगली सुनवाई 12 अप्रैल को होनी है। दोनों के वकीलों को इस दिन मूल दस्तावेजों के साथ पेश होने के कहा गया है।

मुजफ्फरपुर जिले के उपभोक्ता आयोग ने इससे पहले पिछले साल नवंबर में नोटिस जारी किया था जिसपर कल यानी12 जनवरी को सुनवाई होनी थी। मामले में सभी के वकील उपस्थित हुए। शाहरुख और मेसी की तरफ से भी उनके वकील पेश हुए। मामले में अगली सुनवाई 12 जनवरी को होनी है।

ये भी पढ़ें-Explainer: अटल सेतु का रियल एस्टेट सेक्टर पर क्या पड़ेगा असर, प्रॉपर्टी की कीमतें कितनी बढ़ेंगी?

विज्ञापन

दोनों हैं संस्था के ब्रांड एंबेसडर

यह मामला फर्जी विज्ञापन और सेवा में कमी का है। एक संस्थान के खिलाफ मोहम्मद शमशाद अहमद नाम के शख्स ने केस दायर किया था। शाहरुख खान और मेसी उस संस्थान के ब्रांड एंबेसडर हैं। विज्ञापन को उपभोक्ता संरक्षण कानून के खिलाफ बताया गया था।

विज्ञापन

क्या आरोप है शिकायतकर्ता का

मोहम्मद शमशाद अहमद मुजफ्फरपुर जिले के ही रहने वाले हैं। उन्होंने शिकायत किए गए शैक्षणिक संस्थान में अपने बच्चों का एडमिशन कराया था। वहां की पढ़ाई से वे संतुष्ट नहीं थे जिसके बाद उन्होंने शिकायत की। उनका कहना है कि समय से फीस जमा करने के बाद भी अच्छी पढ़ाई नहीं हुई। उन्होंने अपने बच्चों का एडमिशन कैंसिल करा दिया। अहमद ने इसे लेकर जिला उपभोक्ता आयोग में परिवाद दायर किया। केस 30 अक्टूबर 2023 को दर्ज कराया गया था। सभी सात लोगों में संस्था के डायरेक्टर का भी नाम है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें-Divya Pahuja के ‘हत्यारे’ ने कबूला गुनाह, बताया- कहां ठिकाने लगाया मॉडल का शव? गैंगस्टर से सीधा लिंक

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola