Divya Pahuja के 'हत्यारे' ने कबूला गुनाह, बताया- कहां ठिकाने लगाया मॉडल का शव? गैंगस्टर से सीधा लिंक

Divya Pahuja Murder Case Latest Update: दिव्या पाहुजा के शव के बारे में पुलिस को बड़ा अपडेट मिला है। केस में आरोपी बलराज गिल ने कई राज उगले हैं, जिससे केस में कई नई कड़ियां जुड़ गई है।

Divya Pahuja Murdered In Gurugram Hotel Police Recovering Dead Body

पूर्व मॉडल दिव्या पाहुजा, जिसकी लाश हत्या के 11 दिन बाद भी पुलिस को नहीं मिली है।

विज्ञापन

Divya Pahuja Murder Case Latest Update: पूर्व मॉडल दिव्या पाहुजा मर्डर केस में चौंकाने वाला अपडेट सामने आया है। पुलिस को उसके शव का सुराग मिल गया है। शव को ठिकाने लगाने वाला पुलिस ने दबोच लिया है। उसने अपना गुनाह भी कबूल लिया और बताया कि उसने कहां और कैसे दिव्या पाहुजा के शव को ठिकाने लगाया।

दिव्या की 2 जनवरी को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, लेकिन अब तक उसका शव नहीं मिला है। हालांकि सुराग हाथ लग गया है, लेकिन अभी पुलिस ने शव को बरामद नहीं किया है। वहीं पुलिस पूछताछ में कोलकाता से गिरफ्तार बलराज गिल ने कई राज उगले और गैंगस्टर संदीप गाड़ौली से उसका लिंक भी बताया।

विज्ञापन

शव ठिकाने लगाकर भाग गए थे पश्चिम बंगाल

गुरुग्राम के ACP (क्राइम) वरुण कुमार दहिया के अनुसार, बलराज गिल शव को ठिकाने वाले लोगों में शामिल था। बलराज पुलिस से छिपता फिर रहा था। गुरुवार को जब वह दिल्ली जाने लगा तो कोलकाता एयरपोर्ट पर CISF कर्मियों ने उसे पकड़ लिया गया। इसके बाद गुरुग्राम क्राइम ब्रांच ने उसे ट्रांजिट रिमांड पर लिया और उसे गुरुग्राम ले आई।

यहां पूछताछ में बलराज ने बताया कि उसने दिव्या पाहुजा के शव को पटियाला के पास भाखड़ा नहर में फेंक दिया था। बलराज गिल और रवि बांगा दिव्या की लाश को गुरुग्राम से पंजाब लेकर पटियाला में भाखड़ा नहर में फेंकने के बाद चंडीगढ़ भाग गए। वहां से ट्रेन के जरिए पश्चिम बंगाल के कोलकाता पहुंचे।

विज्ञापन

गैंगस्टर एनकाउंटर में 7 साल जेल में रही दिव्या

दिव्या पाहुजा जानी मानी मॉडल थी और गैंगस्टर संदीप गाडौली की गर्लफ्रेंड थी, लेकिन उस पर पुलिस के साथ मिलकर गैंगस्टर का फर्जी एनकाउंटर कराने का आरोप लगा है। मामले में दिव्या को गिरफ्तार किया था, तब वह 18 साल की थी। उसके साथ उसकी मां और 5 पुलिस अधिकारी भी अरेस्ट हुए थे। 7 साल जेल में बिताने के बाद जून 2023 में उसे बॉम्बे हाईकोर्ट ने जमानत देकर रिहा कर दिया था।

विज्ञापन

गैंगस्टर गाडौली की हत्या 7 फरवरी 2016 को मुंबई के एक होटल में हुई थी। उसने पुलिस ने दिव्या पाहुजा के जरिए ही होटल में बुलाया था। गाडौली गुरुग्राम का कुख्यात गैंगस्टर था और उस पर कई मर्डर करने कर चार्ज था। उस पर एक लाख 25 हजार का इनाम भी था। उसके खिलाफ अलग-अलग मामलों में 36 केस दर्ज थे। अक्टूबर 2015 में नगर निगम पार्षद बिंदर गुज्जर के ड्राइवर के मर्डर केस में वह वांछित था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ