---विज्ञापन---

प्रदेश

नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, बिहार के कानून मंत्री का विभाग बदला, जानें पूरा मामला

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा फैसला लेते हुए कानून मंत्री कार्तिक सिंह को उनके पद से हटा दिया है। उन्हें गन्ना उद्योग विभाग दिया गया है, जबकि शमीम अहमद को बिहार का नया कानून मंत्री बनाया गया है। अभी पढ़ें – दिव्यांग आदिवासी महिला सुनीता को ‘थ्रर्ड डिग्री टॉर्चर’ देने की आरोपी BJP […]

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा फैसला लेते हुए कानून मंत्री कार्तिक सिंह को उनके पद से हटा दिया है। उन्हें गन्ना उद्योग विभाग दिया गया है, जबकि शमीम अहमद को बिहार का नया कानून मंत्री बनाया गया है।

अभी पढ़ें दिव्यांग आदिवासी महिला सुनीता को ‘थ्रर्ड डिग्री टॉर्चर’ देने की आरोपी BJP से निलंबित सीमा पात्रा गिरफ्तार

---विज्ञापन---

बता दें कि अपहरण के एक मामले में कार्तिक सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी है। इस मामले को लेकर भाजपा ने सवाल उठाए थे। इस महीने महागठबंधन सरकार का कैबिनेट विस्तार किया गया था जिसमें कार्तिक सिंह को कानून मंत्री बनाया गया था। जिस दिन उन्होंने शपथ ली थी, उसी दिन उन्हें अपहरण के एक केस में सरेंडर करना था। कोर्ट की नजर में कार्तिक पिछले आठ साल से फरार थे।

शपथ ग्रहण के बाद कार्तिक सिंह की ओर से जानकारी दी गई थी कि पुलिस ने जांच के बाद अपहरण मामले में कार्तिक सिंह की संलिप्तता से इनकार किया था, इसके बावजूद कोर्ट की ओर से सरेंडर का ऑर्डर जारी किया गया था। बता दें कि बाद में कार्तिक सिंह की ओर से अग्रिम जमानत का आवेदन किया गया था जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी पर 1 सितंबर तक रोक लगा दी गई थी।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें Ganesh Chaturthi: गणेश चतुर्थी आज; राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

कौन हैं कार्तिक सिंह

कार्तिक सिंह को बाहुबली नेता अनंत सिंह का करीबी बताया जाता है। महागठबंधन सरकार में उन्हें आरजेडी कोटे से कानून मंत्री बनाया गया था। उधर, कार्तिक सिंह को कानून मंत्री बनाए जाने के बाद से ही भाजपा लगातार सवाल उठा रही थी। इस मामले में पहले नीतीश कुमार ने कार्तिक सिंह पर लगे आरोपों के संबंध में किसी तरह की जानकारी से इनकार कर दिया था।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें –  देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Click Here – News 24 APP अभी download करें

---विज्ञापन---
First published on: Aug 31, 2022 08:45 AM
End of Article

About the Author

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola