बिहार के शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों के समय में बड़ा बदलाव करते हुए शनिवार को हाफ-डे घोषित कर दिया है. अब शनिवार को सुबह 9:30 से दोपहर 1:00 बजे तक ही कक्षाएं चलेंगी. वहीं शिक्षा मंत्री ने शिक्षकों के ऐच्छिक ट्रांसफर को लेकर भी अहम जानकारी दी है. बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों और शिक्षकों के लिए शिक्षा विभाग से एक बड़ी खबर सामने आई है. शिक्षा विभाग ने बड़ा फैसला लेते हुए राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में शनिवार को हाफ-डे (आधे दिन की छुट्टी) घोषित कर दिया है.
विभाग द्वारा जारी नए आदेश के मुताबिक, अब शनिवार को स्कूल सुबह 9:30 बजे खुलेंगे और दोपहर 1:00 बजे तक ही पढ़ाई होगी. दोपहर 1:00 बजे के बाद स्कूलों में छुट्टी दे दी जाएगी. इस संबंध में शिक्षा विभाग ने आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है.
शिक्षकों के ट्रांसफर और समस्याओं पर बड़ा बयान
बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने इस फैसले की पुष्टि करते हुए बताया कि उन्होंने शनिवार को हाफ-डे के आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए हैं. इसके साथ ही शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बात करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा, “31 अक्टूबर तक हम शिक्षकों की हर समस्या का समाधान कर देंगे. लेकिन इसके बाद छात्रों की भी हर समस्या का समाधान होना चाहिए.”
ट्रांसफर के लिए दोबारा आवेदन दे सकते हैं शिक्षक
शिक्षा मंत्री ने जानकारी दी कि कुल 1,06,287 शिक्षकों को ट्रांसफर के लिए आवेदन करना था, जिसमें से 73,151 शिक्षकों ने अपने ऐच्छिक ट्रांसफर के लिए आवेदन दिया है. जो शिक्षक किसी वजह से छूट गए हैं, वे 17 सितंबर से अपने ट्रांसफर के लिए दोबारा आवेदन दे सकते हैं. शिक्षकों का ट्रांसफर 5 साल की अवधि के लिए होगा.
शिक्षा व्यवस्था में सुधार और भावी रणनीतियों पर चर्चा के लिए बिहार के 350 से 400 प्रमुख लोगों के बीच 9 और 10 अगस्त को एक दो दिवसीय विशाल ‘चिंतन शिविर’ का आयोजन भी किया जा रहा है.…
प्रशांत किशोर ने सम्राट चौधरी की सामने रखी सच्चाई, बिहार के नेतृत्व पर उठाए सवाल
संबंधित खबरें
'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
4 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
5 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
5 hrs agoरामलीला मैदान रैली से थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
8 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
8 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
9 hrs agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
9 hrs agoसीएम मान फिर धुरी से लड़ेंगे चुनाव, AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की लिस्ट
9 hrs agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
9 hrs agoछठ घाटों पर सुरक्षा, हर जगह होंगे नोडल अधिकारी तैनात
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines