Bihar: ईंट भट्टे की चिमनी में धमाका, 6 की मौत, 10 से अधिक घायल
Edited By Gyanendra Sharma

Edited By Gyanendra Sharma

पटना: बिहार के गोपालगंज में एक चिमनी भट्टे में धमाका हुआ है। ईंट भट्टे की चिमनी ब्लास्ट के बाद 6 लोगों की मौत हो गई है। जबति 10 से ज्यादा लोग घायल हैं। बताया जा रहा है कि 20 से ज्यादा लोग अभी लापता हैं। ईंट-भट्ठे में जैसे ही आग लगायी गई चिमनी ब्लास्ट कर गया।
घटना स्थल पर अंधेरा होने की वजह से रेस्क्यू में परेशानी हो रही है। घटना रामगढ़वा थाना क्षेत्र के नरिरगिर गांव के पास का है। भट्टे के नीचे कई और लोगों के दबे होने की बात कही जा रही है। जिसके बाद और मजदूरों के मौत की बात सामने आ रही है।
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों का इलाज के लिए स्थानीय अस्पचाल भेजा है। वहीं मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने की तैयारी चल रही है। घटना के बाद मौके पर हाहाकार मचा हुआ है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: