सौरभ कुमार, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उत्तर प्रदेश के फूलपुर से 2024 में लोकसभा चुनाव लड़ने की बात को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि मुझे भी इस बात की जानकारी नहीं है और जब मुझे पता चला तो ये बड़ा ही हास्यास्पद पर लगा।
अभी पढ़ें – उपराष्ट्रपति बोले- शिष्टाचार और अनुशासन लोकतंत्र का दिल और आत्मा
नीतीश कुमार ने कहा कि मेरी बस एक ही बात में रुचि है कि कैसे ज्यादा से ज्यादा राजनीतिक दलों को एकजुट किया जाए। अगर ज्यादा से ज्यादा राजनीतिक दलों की एकजुटता होगी, तभी 2024 में हमें सफलता प्राप्त होगी। इसके लिए हम काम कर रहे हैं, अपने लिए जरा भी नहीं।
अभी पढ़ें – कैसे होता है चीता का प्रजनन? जानिए
नीतीश बोले- युवाओं को आगे बढ़ाना है
बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की तरफ इशारा करते हुए बिहार के मुख्यमंत्री ने कहा कि हम को इन लोगों को आगे बढ़ाना है, अपने लिए कुछ नहीं करना है। नीतीश कुमार ने कहा कि हम हाथ जोड़कर कहना चाहते हैं कि कौन क्या बोलता है, लोकल आदमी है, हमारे समर्थक हैं, वे बोल देते हैं, लेकिन हमारी अपनी कोई भी च्वॉइस नहीं है।
नीतीश कुमार ने कहा कि अब मीडिया की ही हालत देख लीजिए, किस तरह से सब को नियंत्रित किया हुआ है। अगर पूरे देश में विकास का काम करना है तो फिर सब लोगों को एकजुट होकर लड़ना होगा। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार देश में टकराव पैदा कर अपने लिए रास्ता बना रही है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि आप ही देख लीजिए हिंदू-मुस्लिम का टकराव करवा कर ये अपना काम निकाल रहे हैं।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
प्रदर्शनकारी महिलाओं से मारपीट के दावों पर क्या बोले दिल्ली पुलिस के DCP?
3 hrs agoममता बनर्जी के मेडिकल रिकॉर्ड को लेकर उनके वकील ने नोटिस भेजकर उठाए सवाल
3 hrs agoपावर स्टार पवन सिंह पर 1000 रुपए जुर्माना, फैमिली कोर्ट में नही हुए पेश
4 hrs agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
5 hrs agoNMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
6 hrs agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
7 hrs agoयूपी चुनाव में कांग्रेस की 200 सीटों की डिमांड पर क्या बोले सपा सांसद?
8 hrs agoसीएम धामी का खटीमा में का ‘आंगन मिलन’, गर्भवती महिलाओं को बांटी किट
8 hrs agoआकाश आनंद की BSP में फिर वापसी, बनाए गए राष्ट्रीय संयोजक
9 hrs agoछात्रों की सुरक्षा पर दिल्ली LG ने की बैठक, पुलिस गश्त बढ़ाने के निर्देश
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines