बिहार के CM नीतीश कुमार का बड़ा बयान, बोले- फूलपुर से नहीं लड़ूंगा चुनाव, ये सब बेकार की बात है

Nitish (8)

सौरभ कुमार, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उत्तर प्रदेश के फूलपुर से 2024 में लोकसभा चुनाव लड़ने की बात को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि मुझे भी इस बात की जानकारी नहीं है और जब मुझे पता चला तो ये बड़ा ही हास्यास्पद पर लगा।

नीतीश कुमार ने कहा कि मेरी बस एक ही बात में रुचि है कि कैसे ज्यादा से ज्यादा राजनीतिक दलों को एकजुट किया जाए। अगर ज्यादा से ज्यादा राजनीतिक दलों की एकजुटता होगी, तभी 2024 में हमें सफलता प्राप्त होगी। इसके लिए हम काम कर रहे हैं, अपने लिए जरा भी नहीं।

नीतीश बोले- युवाओं को आगे बढ़ाना है

बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की तरफ इशारा करते हुए बिहार के मुख्यमंत्री ने कहा कि हम को इन लोगों को आगे बढ़ाना है, अपने लिए कुछ नहीं करना है। नीतीश कुमार ने कहा कि हम हाथ जोड़कर कहना चाहते हैं कि कौन क्या बोलता है, लोकल आदमी है, हमारे समर्थक हैं, वे बोल देते हैं, लेकिन हमारी अपनी कोई भी च्वॉइस नहीं है।

नीतीश कुमार ने कहा कि अब मीडिया की ही हालत देख लीजिए, किस तरह से सब को नियंत्रित किया हुआ है। अगर पूरे देश में विकास का काम करना है तो फिर सब लोगों को एकजुट होकर लड़ना होगा। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार देश में टकराव पैदा कर अपने लिए रास्ता बना रही है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि आप ही देख लीजिए हिंदू-मुस्लिम का टकराव करवा कर ये अपना काम निकाल रहे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ