सौरभ कुमार, पटना: बिहार विधानसभा में नीतीश कुमार सरकार के फ्लोर टेस्ट के दौरान चल रही बहस के दौरान भाजपा के सदस्य सदन से वॉक आउट कर गए। इस पर नीतीश कुमार ने कहा कि आप (भाजपा विधायक) सब भाग रहे हैं? अगर आप मेरे खिलाफ बातें करेंगे तो ही आपको अपनी पार्टी में पद मिलेगा। आप सभी को अपने वरिष्ठ आकाओं से आदेश मिला होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग सच सुनना नहीं चाहते हैं, इसलिए सदन से वॉक आउट कर गए।
अभी पढ़ें – Bihar News: भाजपा विधायकों ने सदन से किया वॉकआउट तो बोले नीतीश कुमार, ये सच नहीं सुनना चाहते हैं
पीएम का नाम लिए बिना उनकी नीतियों पर नीतीश ने साधा निशाना
सीएम नीतीश ने बिना नाम लिए ही पीएम मोदी की नीतियों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जो केंद्र में आए हैं वे काम नहीं सिर्फ प्रचार करते हैं। हर घर जल योजना को लेकर किस प्रकार से केंद्र सरकार ने बिहार सरकार को प्रलोभन देकर योजना को अपनी उपलब्धि बताने की कोशिश की उसका भी नीतीश ने जिक्र किया। नीतीश ने आरसीपी सिंह का नाम लिए बिना उन पर भाजपा का एजेंट होने का आरोप लगाया। साथ ही 2020 के विधानसभा चुनाव में चिराग पासवान को आगे कर भाजपा ने जो जदयू के खिलाफ साजिश रची उसका भी नीतीश ने सदन में जिक्र किया।
अभी पढ़ें – Odisha: निजी स्कूल ने बकाया फीस न देने पर 34 छात्रों को 5 घंटे तक किया बंद
मोदी सरकार पर बिहार की उपेक्षा करने का नीतीश ने लगाया आरोप
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्र की मोदी सरकार पर बिहार की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। वहीं उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भाजपा को जमकर लताड़ा। उन्होंने कहा कि जब बीजेपी राज्य में डरती है या हारती है, तो वह अपने तीन ‘जमाई’, सीबीआई, ईडी और आईटी को आगे रखती है। तेजस्वी ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा क्षेत्रीय पार्टी खत्म करने की बात करते हैं, तो हम लोगों के पास यहीं उपाय था। हम देश को टूटने नहीं देंगे, झुकने नहीं देंगे, हम सब एक ही परिवार के लोग हैं।
तेजस्वी बोले- बिहार में सत्ता जाने से भाजपा बेचैन है
तेजस्वी यादव ने कहा, हम समाजवादी विचारधारा के लोग हैं. हम लोगों के खेत में आप फसल उगाने का सोच रहे हैं, तो ऐसा नहीं होने देंगे। हमारी पार्टी पुरखों की है, हमारे पास ही रहेगी। उन्होंने कहा कि सत्ता जाने से भाजपा बेचैन है। हम भाजपाइयों से जानना चाहते हैं कि ऐसा कौन सा तिलिस्म है, जो ये सत्ता पर रहते हैं तो मंगल राज रहता है।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
5 hrs agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
5 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
6 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
6 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
6 hrs agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
7 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
9 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
9 hrs ago1984 हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने हरि नगर पहुंचीं Rekha Gu रेखा गुप्ता
9 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 2 नवंबर को कटेगी बिजली? चेक करें शटडाउन लिस्ट
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines