जयपुर: राजधानी में कुछ दिन पहले हुए छात्रा के अपहरण मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। जिले में छात्रा के अपहरण के प्रयास, मारपीट, छेड़छाड़ और लूट के मामले में कानोता थाना और ईस्ट जिला स्पेशल टीम को संयुक्त रूप से बड़ी सफलता हाथ लगी है। कानोता पुलिस ने अपहरण का प्रयास करने वाली गैंग का खुलासा करते हुए मंगलवार को तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है।
अभी पढ़ें – Gurugram Fire: ऑटो पार्ट्स बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग, काबू पाने में जुटीं दमकल की गाड़ियां
डीसीपी राजीव पचार ने बताया कि भरतपुर निवासी सन्नी शर्मा, राहुल जाट व दाऊ सैन को बापर्दा गिरफ्तार किया। पीडि़त छात्रा से आरोपियों की शिनाख्त परेड़ में पहचान करवाई जाएगी। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक अवैध हथियार और जिन्दा कारतूस भी बरामद किया है। वारदात में प्रयुक्त गाड़ी को भी पुलिस ने जब्त किया है।
बता दें कि आरोपी चार दिन पहले आगरा रोड स्थित लाइब्रेरी से केएमवी गोल्फ रोड स्थित हॉस्टल जा रही छात्रा को सुनसान जगह अकेले देखकर रोक लिया। छात्रा का पर्स छीन लिया और पिस्टल दिखाकर छात्रा को जबरन कार में बैठाने लगे। छात्रा ने आरोपियों का विरोध किया और एक आरोपी के हाथ को दांतों से काट भी लिया और दूसरे आरोपी का पैर कसकर पकड़ लिया। आरोपियों से संघर्ष के दौरान छात्रा का दांत भी टूट गया और सिर में चोट लगी।
घटना के बाद बदमाश पीड़िता का बैग समेत अहम दस्तावेज लूट कर फरार हो गए। घटना के विरोध में हॉस्टल्स की तमाम गर्ल्स में हाईवे जाम करते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था। फिलहाल पुलिस की टीम पकड़े गए सभी बदमाशों से पूछताछ कर जांच पड़ताल में जुट गई है।
संबंधित खबरें
बिहार में मिड-डे मील पर मंडराया संकट, 1 नवंबर से हो सकता बंद, जानें क्याें?
8 mins ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
9 mins agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
23 mins agoअमृतसर के वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर खर्च होंगे 17.72 करोड़ रुपये
50 mins agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
50 mins agoमुस्कान-साहिल का रिश्ता कबूल? मिलने आए परिजन, एक वकील करेगा दोनों की पैरवी
56 mins agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
1 hr agoचलती ट्रेन से लापता हुए प्रशांत किशोर की पार्टी के मैनेजर
2 hrs agoवाल्मीकि जयंती: नींव के पत्थरों का सच्चा सम्मान
2 hrs agoसीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines
लेख समाप्त