मुंबई: महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। बालासाहेब के मंझले बेटे और उद्धव ठाकरे के बड़े भाई जयदेव ठाकरे ने बुधवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ मंच साझा किया।
बता दें कि एकनाथ शिंदे और उनके समर्थकों ने मुंबई के बीकेसी मैदान में दशहरा रैली का आयोजन किया। इस दौरान बालासाहेब ठाकरे के बेटे जयदेव ठाकरे एकनाथ शिंदे को अपना समर्थन दिखाने आए।
रामदास कदम ने कहा कि मुझे उद्धव ठाकरे से पूछना है कि आपके भाई बिंदु माधव दुनिया मे नहीं हैं लेकिन उनके बेटे एकनाथ शिंदे के लिए न्यायिक लड़ाई रहे हैं। जयदेव ठाकरे, राज ठाकरे ने पार्टी छोड़ी। जब तुम अपना परिवार नहीं संभाल सकते तो राज्य क्या संभालेंगे।
अभी पढ़ें – AAP सांसद राघव चड्ढा संसद के वित्तीय मामलों की स्थायी समिति में सदस्य के रूप में हुए नियुक्त
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उनके गुट के नेता एमएमआरडीए मैदान में दशहरा रैली में शामिल हुए। इस दौरान शिंदे ने बालासाहेब ठाकरे की कुर्सी पर भी श्रद्धांजलि भी दी। 51 फीट की तलवार पर ‘शस्त्र पूजा’ भी की गई जिसके लिए यूपी के अयोध्या से एक महंत को बुलाया गया था।
उद्धव ठाकरे का तीखा हमला
उधर मुंबई के शिवाजी पार्क में उद्धव ठाकरे ने दशहरा रैली की। उद्धव ठाकरे ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि जब 2014 में मोदी जी सत्ता में आए तब डॉलर का क्या रेट था आज क्या है, सुषमा स्वराज ने कहा था कि रुपया गिरता है तो देश की इज्जत गिरती है।
अभी पढ़ें – Delhi News: पुष्पक विमान में सवार हुए CM अरविंद केजरीवाल, रामलीला मैदान में रावण दहन का आयोजन
उन्होंने कहा कि अमित शाह गृह मंत्री हैं कि प्रचार मंत्री हैं समझ में नहीं आ रहा, सिर्फ सरकार गिराना उनका काम है। अमित शाह कहते हैं कि शिवसेना को जमीन दिखाओ, हम जमीन पर ही हैं। आप सिर्फ चीन से थोड़ी जमीन वापस लेकर दिखाओ, जो हिंदुत्ववादी हैं सामने आए, हम अपना हिंदुत्व बताते हैं, वो अपना हिंदुत्व बताएं।
उद्धव ठाकरे ने कहा, ‘देश तानाशाही की तरफ बढ़ रहा है। मोहन भागवत के लिए मुझे आदर है। मोहन भागवत जी आज आपने महिला शक्ति की बात की, लेकिन भागवत जी आपसे सवाल है कि अंकिता भंडारी की हत्या करने वाला बीजेपी नेता का क्या आप फांसी दोगे? बिल्किस बानो के रेपिस्ट को गुजरात सरकार ने छोड़ दिया उनका स्वागत किया गया क्या ये महिला सशक्तिकरण का उदहारण है?’
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
गूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
32 mins agoछठ से पहले दिल्ली में यमुना क्रूज सफारी होगी शुरू
53 mins agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
1 hr agoग्रेटर नोएडा वेस्ट-शाहबेरी के लिए आ रहा डबल डेकर एलिवेटेड रोड
1 hr ago'उसे गोली मारो या...', गर्लफ्रेंड को चूमने पर पिता के साथ निर्वस्त घुमाया
1 hr ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
1 hr agoबिहार में मिड-डे मील पर मंडराया संकट, 1 नवंबर से हो सकता बंद, जानें क्याें?
2 hrs ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
2 hrs agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
2 hrs agoअमृतसर के वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर खर्च होंगे 17.72 करोड़ रुपये
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines