नई दिल्ली: तमिलनाडु BJP ने 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन नवजात शिशुओं को सोने की अंगूठियां भेंट कर मनाने का फैसला लिया है। तमिलनाडु भाजपा के मुताबिक, इस दिन 720 किलोग्राम मछली भी बांटी जाएगी। बता दें कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 72 साल के हो जाएंगे।
मत्स्य पालन और सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री एल मुरुगन ने गुरुवार को कहा, “हमने चेन्नई के सरकारी आरएसआरएम अस्पताल की पहचान की है और फैसला किया है कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर पैदा हुए सभी बच्चों को सोने की अंगूठी दी जाएगी।”
अभी पढ़ें – कैसे पहुंचें Kuno National Park? क्या देखें, कहां ठहरें, क्या है खासियत, जानिए सबकुछ
पहल की लागत के बारे में एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, “बच्चों को दो ग्राम यानी कि करीब 5000 हजार रुपये की अंगूठी दी जाएगी। पार्टी की ने 17 सितंबर को इस अस्पताल में लगभग 10-15 प्रसव का अनुमान लगाया है। उन्होंने कहा कि हम सिर्फ 17 सितंबर को पैदा हुए बच्चों का स्वागत करके अपने प्रधानमंत्री का जन्मदिन मना रहे हैं।
अभी पढ़ें – मुंबई में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, देश के इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल
दिल्ली में परोसी जाएगी स्पेशल थाली
उधर, दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित एक रेस्टोरेंट के मालिक ने भी पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने का फैसला किया है। ARDOR 2.0 रेस्टोरेंट के मालिक के मुताबिक, 17 सितंबर को एक खास थाली लॉन्च करने की तैयारी है। उन्होंने कहा कि इस थाली का नाम ’56 इंच मोदी जी’ रखा गया है। इस थाली में 56 तरह के पकवान होंगे। ग्राहकों के पास वेज और नॉनवेज दोनों का विकल्प होगा।
रेस्टोरेंट के मालिक सुमित कलारा ने कहा, ‘पीएम मोदी के लिए मेरे मन में बहुत सम्मान है। वह हमारे देश की शान हैं। हम उनके जन्मदिन पर कुछ अनोखा उपहार देना चाहते हैं। हमने इस थाली को लॉन्च करने का फैसला किया। हमने इसे ’56 इंच मोदी जी’ नाम दिया है।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
कौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
32 mins ago'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
3 hrs agoJDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
3 hrs agoMP: नर्मदा किनारे लावारिस मिले 343 वोटर ID कार्ड, कांग्रेस बोली- हो FIR
4 hrs agoचुनाव के ऐलान के कुछ घंटों बाद ही जामिया में नए सिरे से प्रदर्शन शुरू
4 hrs agoCM रेखा गुप्ता महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मंदिर पहुंचीं, पूजा-अर्चना की
4 hrs agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
4 hrs agoकौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
4 hrs agoहोटल रूम के बाहर नवविवाहिता की सिर के बल गिरने से मौत, घटना कैमरे में कैद
4 hrs agoझारखंड में जादू-टोना के शक में आदिवासी महिला की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines