Azam khan Sentenced for seven years: समाजवादी पार्टी के नेता आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र के मामले में कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए आजम खां के साथ उनके बेटे अब्दुल्ला आजम और पत्नी तंजीन फात्मा को सात साल की सजा का ऐलान कर दिया। कोर्ट की ओर से सुनाए गए इस फैसले के बाद उत्तर प्रदेश की सियायत एक बार फिर गर्म हो गई। लिहाजा, मामले पर समाजवादी पार्टी और भाजपा के नेताओं के बीच अब बयानबाजी का दौर भी शुरू हो गया है। सजा का ऐलान होने के बाद सपा के प्रवक्ता फकरुल हसन चाँद ने कहा कि भारतीय राजनीतिक इतिहास में इतनी नाइंसाफी किसी के साथ नहीं हुई है, जितनी नाइंसाफी आजम खान व उनके परिवार के साथ हुई है। इसके साथ ही भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने भी इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आजम खान ने सत्ता के रसूख में कानून को अपने बूटों तले रौंदा है।
सपा प्रवक्ता बोले- ‘सत्य परेशान हो सकता लेकिन पराजित नहीं’
आजम खां के साथ उनके बेटे अब्दुल्ला आजम और पत्नी तंजीन फात्मा को हुई सजा के मामले में सपा प्रवक्ता ने कहा कि भारतीय राजनीतिक इतिहास में इतनी नाइंसाफी अभी तक किसी के साथ नहीं हुई है, जितनी नाइंसाफी आजम खान व उनके परिवार के साथ हुई है। उन्होंने आगे कहा कि जिस तरह से एक मामले में आजम खां को सजा सुनाई गई, इतना ही नहीं, सजा के तौर पर उनकी सदस्यता भी गई। जब आजम खां ने उस मामले को लेकर ऊपरी अदालत में चुनौती दी तो न्यायपालिका में एक आधिकारिक तौर पर टिप्पणी करते हुए उन्हें दोषमुक्त करार दिया। इसी तरह से आजम खां और उनके परिवार को आज फिर से न्यायपालिका की ओर से सजा दी गई है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी को देश की न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है। समाजवादी पार्टी ये जानती है कि ऊपरी अदालत में जब इसे चुनौती दी जाएगी तो आजम खां व उनके परिवार दोषमुक्त कर दिए जाएंगे। अंत में उन्होंने कहा कि ‘सत्य परेशान हो सकता लेकिन पराजित नहीं’ ।
‘एक न एक दिन फूटता जरूर है पाप का घड़ा’ :भाजपा
आजम पर आए इस फैसले के बाद भाजपा ने भी अपने बयानबाजी वाले तेवर तेज कर लिए हैं। इक तरफ सपा के नेता इस मामले में भाजपा को घसीटते हुए जमकर आरोप लगा रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ भाजपा नेता सोशल मीडिया पर सपा के गुनाहों की गिनती कराते हुए नजर आ रहे हैं। इसी के चलते भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आजम खां ने सत्ता के रसूख ने यूपी के कानून व्यवस्था को अपने बूटों तले रौंदा है। लेकिन पाप का घड़ा एक न एक दिन फूटता जरूर है। लिहाजा, आजम खां ने जो बोया था, अब वही काट रहे हैं। राकेश त्रिपाठी ने आगे कहा कि आज इन लोगों को सजा मिलने से सामान्य लोगों का कानून पर भरोसा और भी मजबूत हुआ है, आज इन लोगों को मिली सजा समाजवादी पार्टी के मुंह पर करारा तमाचा है। इसके साथ ही भाजपा प्रवक्ता ने सपा को सलाह देते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी को अब अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को संरक्षण देना बंद करना चाहिए।
संबंधित खबरें
क्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
15 mins ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
49 mins agoदिल्ली में 12 अक्टूबर को कहां-कहां रहेगा पावर कट? यहां चेक करें पूरी लिस्ट
1 hr agoपराली जलाना बंद नहीं हुआ, क्या तकनीक के जरिए रुक सकता है दिल्ली का प्रदूषण?
2 hrs agoमां रूपी सोरेन की स्मृति में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाईं रस्में
2 hrs agoप्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
4 hrs agoLIVE: 'राहुल गांधी के आरोप निराधार...', सुधांशु त्रिवेदी का बड़ा बयान
9 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
17 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच आज भी बंद रहेंगी दिल्ली की 30 सड़के, डायवर्जन लागू
17 hrs agoदिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों को फिर खोला गया, एंट्री-एग्जिट शुरू
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines