Azam Khan News: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान को मुरादाबाद की एमपी-एमएलए विशेष अदालत से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने उनके खिलाफ चल रहे कोर्ट की अवमानना के मामले में बरी कर दिया है। यह केस वर्ष 2020 में अदालत में पेश न होने के कारण शुरू हुआ था जो कि छजलैट थाना क्षेत्र की एक पुरानी घटना से जुड़ा था।
क्या है पूरा मामला?
यह विवाद 2 जनवरी 2008 का है जब आजम खान अपने परिवार के साथ मुजफ्फरनगर में एक कार्यक्रम में जा रहे थे। रास्ते में छजलैट थाना क्षेत्र में उनकी गाड़ी को पुलिस ने चेकिंग के दौरान रोका। आरोप था कि वाहन पर अवैध रूप से लालबत्ती लगी थी। इस कार्रवाई का उनके समर्थकों ने विरोध किया, जिसके चलते थाने के बाहर सड़क जाम और धरने की स्थिति बन गई। इस घटना के बाद पुलिस ने आजम खान, उनके बेटे अब्दुल्ला आजम और कई समर्थकों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
ये भी पढ़ेः योगी सरकार का बड़ा फैसला, 2017 से 2021 तक के चालान होंगे निरस्त
पिछली सुनवाई और सजा
13 फरवरी 2023 को इसी मामले में मुरादाबाद की एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट ने आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला को दोषी मानते हुए दो-दो साल की कैद और 3,000 के जुर्माने की सजा सुनाई थी। हालांकि, सजा के बाद उन्हें जमानत मिल गई थी और उन्होंने फैसले को उच्च अदालत में चुनौती दी थी।
अवमानना का मामला और बरी होने का फैसला
मामले की सुनवाई के दौरान कई बार आजम खान और अब्दुल्ला आजम अदालत में निर्धारित तिथियों पर पेश नहीं हुए जिसके चलते उन पर कोर्ट की अवमानना का अलग मामला दर्ज हुआ। इस केस में अब मुरादाबाद की एमपी-एमएलए कोर्ट ने उन्हें बरी कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि अवमानना के आरोपों को सिद्ध करने के लिए पर्याप्त साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किए जा सके, इसलिए दोनों को इस मामले से मुक्त किया जाता है।
वकील का पक्ष
आजम खान के अधिवक्ता सैय्यद शाहनवाज सिब्तेन नकवी ने अदालत के फैसले पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि न्याय की जीत हुई है। यह फैसला साबित करता है कि बिना ठोस प्रमाण किसी जनप्रतिनिधि को दोषी नहीं ठहराया जा सकता।
ये भी पढ़ेः औरंगजेब को कुशल शासक बताने पर बवाल, राजस्थान की यूनिवर्सिटी विवादों के घेरे में
संबंधित खबरें
दिल्ली में 13 अक्टूबर को ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
5 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
7 hrs agoBJP ने पार्टी के 2 नेताओं को 6 साल के लिए किया निष्कासित, जानिए वजह
7 hrs ago'20 लाख केस का हुआ निपटारा', Delhi SIR को लेकर बोले चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर
9 hrs agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
9 hrs agoधारावी के लोगों को मिलेंगे 10,432 नए घर, अदाणी ग्रुप ने किया भूमिपूजन
10 hrs agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
10 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
10 hrs agoदिल्ली में जंतर मंतर को प्रोटेस्ट लिस्ट से क्यों हटाया? तय किए 3 नए स्थल
10 hrs agoहिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines