Raipur News: आगामी विधानसभा निर्वाचन में रायपुर ज़िले की सभी सात विधानसभाओं में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए ज़िला प्रशासन द्वारा विशेष प्रयास किए जा रहे है । ज़िला निर्वाचन कार्यालय और रायपुर चेंबर ऑफ़ कॉमर्स के बीच मतदाता जागरूकता के लिए एमओयू सम्पादित हुआ। एमओयू के द्वारा छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ़ कॉमर्स अपने सभी व्यापारी सदस्यों, उनके संस्थानों-दुकानों में काम लेने वाले लोगों, श्रमिकों और उनके परिजनों को आगामी चुनाव में मतदान के लिए प्रेरित करेंगे। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ़ कॉमर्स मतदाता जागरूकता अभियान चलाएगा।
सभी कर्मचारियों को वोट के लिए मिलेगा अवकाश
चैंबर 18 आयु वर्ष से अधिक के सभी लोगों का नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाने, विलोपन एवं संशोधन के काम में भी आवश्यक सहयोग देगा । चेंबर ऑफ़ कॉमर्स के सभी सदस्य मतदान दिवस के दिन उनके संस्थान में कार्य करने वाले सभी कर्मचारियों को वोट देने के लिए अवकाश प्रदान करेंगे। इसके साथ ही व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के माध्यम से लोगो को विवेकपूर्ण, नैतिक तथा शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील तथा जागरूकता लाने के कार्यक्रमों में आवश्यक सहयोग करेगा। चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स शहर की आवासीय कालोनियों में मतदाता जागरूकता के लिए स्वीप कोर टीम को कार्यक्रम आयोजित करने में आवश्यक सहयोग भी प्रदान करेगा।
सीएम बघेल ने जन्मदिन पर श्रमवीरों को दी सौगात, दोगुना की श्रमिक आवास सहायता योजना की राशि
मतदाता महोत्सव 25 अगस्त की शाम को
आगामी विधानसभा निर्वाचन के लिए की जा रही प्रारंभिक तैयारियों की समीक्षा करने भारत निर्वाचन आयोग का दल रायपुर जिले के प्रवास पर आने वाला है। इस दौरान मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने के जागरूकता कार्यक्रम भी जिला प्रशासन द्वारा किए जाएंगे। 25 अगस्त को शाम 6 बजे से बूढ़ा तालाब विवेकानंद सरोवर परिसर में मतदाता महोत्सव मनाया जाएगा। इस महोत्सव में मतदान के लिए मतदाताओं को प्रेरित करने दीप दान कार्यक्रम भी होगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सर्वेश्वर भुरे ने अधिक से अधिक लोगों से इस कार्यक्रम में शामिल होकर दीप दान के साथ मतदान का संकल्प लेने की अपील की है। कार्यक्रम में भारत निर्वाचन आयोग की टीम के सदस्य भी शामिल होंगे और मतदाताओं को मतदान का महत्व बताएंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने आज इस संबंध में अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक कलेक्टोरेट सभाकक्ष में की। उन्होंने कार्यक्रम के लिए नगर निगम आयुक्त श्री मयंक चतुर्वेदी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। कलेक्टर ने इस कार्यक्रम की सभी तैयारियां समय पर पूरी करने और कार्यक्रम के दौरान बूढ़ा तालाब के आसपास की सड़कों पर सुगम आवागमन व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए है।
संबंधित खबरें
ब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
52 mins agoपंचकूला स्कूल मारपीट मामले में 2 टीचर सस्पेंड, अब कैसी है बच्ची की हालत?
1 hr ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
9 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
10 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
11 hrs agoरामलीला मैदान रैली से आज थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
13 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
13 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
14 hrs agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
14 hrs agoसीएम मान फिर धुरी से लड़ेंगे चुनाव, AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की लिस्ट
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines