Auraiya Crime News: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में एक सनसनीखेज मामले सामने आया है। यहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने शव घर में पड़े मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पति, पत्नी और बेटे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तीनों के गोली लगी है। पुलिस अब छानबीन कर रही है कि मामला आत्महत्या का है या फिर हत्या का है। वहीं घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
अभी पढ़ें – भगवंत मान बोले- पीएम बताएं उनके ‘हर खाते में 15 लाख रुपये’ का पापड़ कहां है
शहर के एक कॉलेज में प्रबंधक थे संदीप पोरवाल
घटना औरैया जिले की है। यहां शहर में प्रकाश चंद्र महाविद्यालय है। इसमें संदीप पोरवार (45) प्रबंधक है। जानकारी के मुताबिक गुरुवार सुबह काफी देर तक घर का दरवाजा नहीं खुला। आसपास के लोगों ने जब जानकारी की तो देखा घर के अंदर से कोई भी आवाज नहीं आ रही थी। जानकारी होने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। देखा तो संदीप पोरवार, उनकी पत्नी मीरो पोरवाल (40) और बेटे शिवम (20) के शव पड़े हुए थे।
संदीप के छोटे बेटे ने दी पुलिस को घटना की जानकारी
पुलिस ने तीनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तीनों को गोली लगी है। मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उन्हें संदीप के छोटे बेटे ने घटना की जानकारी दी। वहीं पुलिस ने मौके से संदीप की लाइसेंसी रिवॉल्वर भी बरामद की है। पुलिस संदीप के छोटे बेटे ओमजी से पूछताछ कर रही है। वहीं मामले की हर बिंदु को ध्यान में रखते हुए पड़ताल की जा रही है।
अभी पढ़ें – Big Breaking: झारखंड सीएम हेमंत सोरेन को बड़ा झटका, विधानसभा सदस्यता रद्द: सूत्र
बुधवार को घर में मनी था कृष्ण छठी
जानकारी के मुताबिक संदीप के घर में बुधवार को कृष्ण छठी का कार्यक्रम था। इसके लिए परिवार के लोग और काफी रिश्तेदार भी घर पर आए थे। पुलिस को पूछताछ में पता चला है कि परिवार में किसी बात को लेकर विवाद भी हुआ था। वहीं सूचना पर फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची है। मौके से कई साक्ष्य इकट्ठा किए गए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन गहना से छानबीन की जा रही है।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
अंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
42 mins agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
2 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
4 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
4 hrs agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
5 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
5 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 15 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना एरिया
5 hrs agoनीले ड्रम वाली मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ मर्डर केस में फैसला
6 hrs ago90 हजार सैलरी और BMW कार, पूर्व पुलिस ऑफिसर लाइफस्टाइल पर कोर्ट की नजर
6 hrs agoमहाराष्ट्र के सूखा प्रभावित किसानों को राहत, ₹5000 की अग्रिम सहायता का ऐलान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines