9 साल के बेटे के सामने मां से दुष्कर्म की कोशिश, विरोध करने पर महिला को चलती ट्रेन से फेंका

Train
विज्ञापन

नई दिल्ली: हरियाणा के फतेहाबाद जिले में दुष्कर्म की कोशिश के विरोध में एक महिला को चलती ट्रेन से फेंकने का मामला सामने आया है। घटना में 30 साल की महिला की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, घटना के दौरान महिला के साथ उसका 9 साल का बेटा था। उसने पुलिस को पूरी कहानी बताई है।

पति स्टेशन पहुंचा तो ट्रेन में बेटे को अकेला पाया

पुलिस के मुताबिक, जब महिला का पति अपनी पत्नी और बेटे को रिसीव करने फतेहाबाद के टोहाना कस्बे में स्टेशन पर पहुंचा तो उसने ट्रेन में अपने बेटे को रोता हुआ अकेला पाया। इसके बाद पिता ने बेटे से मां के बारे में पूछा तो उसने पूरी कहानी बताई। इसके बाद महिला का पति अपने बेटे को लेकर पुलिस के पास पहुंचा और घटना की जानकारी दी।

Advertisment

महिला को अकेला देखकर आरोपी ने की दुष्कर्म की कोशिश

बच्चे ने जो पुलिस को बताया उसके मुताबिक, महिला को अकेले यात्रा करते देख आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की, जिसके बाद महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। बच्चे ने पुलिस को जो बताया, उसके मुताबिक आरोपी ने विरोध करने पर महिला को ट्रेन से धक्का देकर नीचे गिरा दिया और फिर खुद भी कूद गया।

बच्चे ने कहा- मां को एक आदमी ने ट्रेन से फेंक दिया

उधर, महिला के पति ने पुलिस को बताया कि जब मैं स्टेशन पहुंचा तो मेरा बेटा ट्रेन में अकेला था और वह रो रहा था। जब मैंने उससे पूछा तो उसने बताया कि एक आदमी ने मां को ट्रेन के दरवाजे से धक्का देकर गिरा दिया है। महिला के पति ने कहा, “जब ट्रेन 20 किमी दूर थी, तब मेरी पत्नी ने मोबाइल पर फोन किया और रिसीव करने के लिए स्टेशन आने को कहा। अब वह नहीं रही।

विज्ञापन

घटना की जांच पड़ताल के दौरान पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया है। आरोपी की पहचान 27 साल के संदीप के रूप में हुई है। चलती ट्रेन से कूदने के कारण वह घायल हो गया। जीआरपी ने मामले में प्राथमिकी दर्ज की है।

विज्ञापन

शुक्रवार सुबह महिला का शव किया बरामद

महिला के पति ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी बेटे के साथ पिछले कुछ दिनों से रोहतक में रह रही थी। उसने गुरुवार रात को टोहाना के लिए ट्रेन पकड़ी थी। पुलिस और महिला के परिजन ने आधी रात तक रेलवे ट्रैक के किनारे उसके शव की तलाश की। अंधेरे और ट्रैक के किनारे झाड़ियों के कारण शव को खोजने में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा। शुक्रवार सुबह महिला के शव को बरामद कर लिया गया।

टोहाना में रेलवे पुलिस के सब-इंस्पेक्टर जगदीश ने संवाददाताओं से कहा कि वे जांच कर रहे हैं कि कहीं कोई सुरक्षा चूक तो नहीं हुई, क्योंकि रेलवे पुलिस रात में कोचों पर नजर रखती है। हम देखेंगे कि कौन ड्यूटी पर था।

विज्ञापन
विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ