Assembly By polls: 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर 3 नवंबर को होंगे उपचुनाव, 6 नवंबर को नतीजे
Edited By Om Pratap

Edited By Om Pratap

Assembly By polls: इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया ने सोमवार को छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव के तारीखों का ऐलान किया है। इन सात सीटों पर तीन नवंबर को उपचुनाव होंगे और नतीजे छह नवंबर को घोषित होंगे।
जिन सात सीटों पर उपचुनाव होंगे उनमें महाराष्ट्र में अंधेरी पूर्व, बिहार में मोकामा और गोपालगंज, हरियाणा में आदमपुर, तेलंगाना में मुनुगोड, उत्तर प्रदेश में गोला गोकर्णनाथ और ओडिशा में धामनगर शामिल हैं।
6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर 3 नवंबर को होंगे उपचुनाव, 6 नवंबर को नतीजे।@ECISVEEP pic.twitter.com/dSQNyMP4dB
— News24 (@news24tvchannel) October 3, 2022
चुनाव आयोग ने कहा कि इन चुनावों के लिए अधिसूचना सात अक्टूबर को जारी की जाएगी और आदर्श आचार संहिता भी तत्काल प्रभाव से लागू हो जाएगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 14 अक्टूबर है। नामांकन की जांच 15 अक्टूबर को की जाएगी और उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर है। मतों की गिनती 6 नवंबर को होगी।
चुनाव आयोग ने कहा कि इन चुनावों के लिए इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) का इस्तेमाल किया जाएगा। ईसीआई के सचिव संजीव कुमार प्रसाद ने कहा, “पर्याप्त संख्या में ईवीएम और वीवीपीएटी (वोटर वेरिफाइड पेपर ऑडिट ट्रेल) उपलब्ध कराए गए हैं और इन मशीनों की मदद से चुनाव सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए सभी कदम उठाए गए हैं।”
ECI के अनुसार, मतदान के लिए मतदाता फोटो पहचान पत्र (EPIC) या मतदाता कार्ड प्राथमिक दस्तावेज होगा। अन्य आधिकारिक दस्तावेजों में आधार कार्ड, पैन कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस को भी स्वीकार किया जाएगा।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: