हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

असम: धुबरी के ब्रह्मपुत्र नदी में नाव पलटी, सर्कल अधिकारी समेत 7 लोग लापता

विज्ञापन

नई दिल्ली: असम के धुबरी जिले में एक नाव ब्रह्मपुत्र नदी में पलट गई है। इस घटना में सात लोग लापता हैं। एक अधिकारी ने कहा कि असम के धुबरी जिले के ब्रह्मपुत्र में गुरुवार को एक निर्माणाधीन पुल के पास कटाव की जांच के लिए टीम को ले जा रही एक नाव के पलट जाने से एक अधिकारी सहित कम से कम सात लोग लापता हो गए।

अंबामुथन ने कहा कि कुछ तैरकर बाहर निकलने में सफल रहे जबकि अन्य को बचा लिया गया। उन्होंने कहा कि राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल और सीमा सुरक्षा बल की टीमों को खोज और बचाव कार्यों में लगाया गया है।

अभी पढ़ें – हरियाणा: कार की टक्कर से बेटी समेत दंपत्ति की मौत, 2 बच्चे गंभीर घायल

अभी पढ़ें – Ammonia Gas Leak: बालासोर में फैक्ट्री में अमोनिया गैस लीक, 25 से ज्यादा मजदूर बीमार

अंबामुथन ने कहा कि लापता सात लोगों में सर्कल अधिकारी संजू दास भी शामिल है। अंबामुथन ने कहा कि उन्हें बचाने के प्रयास जारी हैं और हमें उम्मीद है कि वे जल्द ही सुरक्षित और स्वस्थ हो जाएंगे।

अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें  

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें