Arvind Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) अनावश्यक रूप से सभी को परेशान कर रही है। उन्होंने कहा कि देश इस तरह आगे नहीं बढ़ सकता। केजरीवाल ने ये भी कहा कि उन्हें अभी भी नहीं है कि आखिर शराब घोटाला क्या था?
LG, भाजपा और CBI अलग-अलग देती है आकंड़ा: केजरीवाल
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि उपराज्यपाल, सीबीआई और भाजपा ने कथित घोटाले में शामिल धन की अलग-अलग मात्रा का हवाला दिया है, लेकिन उन्हें समझ में नहीं आया कि यह वास्तव में कितने करोड़ का घोटाला है।
अभी पढ़ें – वो लड़की, जिससे चीते डरते हैं, चीतों से घिरी रहती है फिर भी नहीं डरती
मुझे समझ नहीं आता कि घोटाला कितने का है: केजरीवाल
केजरीवाल ने कहा कि उनके (भाजपा) नेताओं में से एक का कहना है कि यह 8,000 करोड़ रुपये का घोटाला है, एलजी कहते हैं कि यह 144 करोड़ रुपये का घोटाला है और सीबीआई की प्राथमिकी कहती है कि 1 करोड़ रुपये का घोटाला है। मुझे समझ में नहीं आता कि शराब घोटाला आखिर क्या है?
केजरीवाल ने कहा कि भाजपा देश भर में सभी को धमकाने के लिए सीबीआई और ईडी का इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने कहा, “सीबीआई छापे के बारे में बात करने और सोचने के बजाय उन्हें हम जैसे महत्वपूर्ण सार्वजनिक कार्यों पर ध्यान देना चाहिए।”
ईडी की देशभर में छापेमारी के बाद आई केजरीवाल की टिप्पणी
केजरीवाल की यह टिप्पणी प्रवर्तन निदेशालय की ओर से अब खत्म हो चुकी दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 में कथित अनियमितताओं की मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत देश भर में लगभग 40 स्थानों पर नए सिरे से छापेमारी करने के कुछ घंटों बाद आई है।
लैंडफिल साइट बनाने की योजना पर भी केजरीवाल ने साधा निशाना
दिल्ली में 16 लैंडफिल साइट बनाने की योजना को लेकर मुख्यमंत्री ने बीजेपी पर अलग से हमला बोला। उन्होंने कहा कि करोड़ों रुपये खर्च करने के बावजूद वे (भाजपा) लैंडफिल साइट को साफ नहीं कर सके। दिल्ली पहले से ही तीन लैंडफिल साइटों के कारण पीड़ित है और आसपास रहने वाले लोग नरक में रह रहे हैं।
केजरीवाल ने कहा कि अब हमारे संज्ञान में आया है कि वे दिल्ली में 16 और स्थानों पर लैंडफिल साइट बनाने की योजना बना रहे हैं। सीएम ने कहा कि लैंडफिल के निर्माण से दिल्ली नर्क बन जाएगी, न केवल शहर के लोग बल्कि विदेश से आने वाले लोगों पर भी बुरा प्रभाव पड़ेगा और वे दिल्ली नहीं आना चाहेंगे।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
जामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
5 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
5 hrs agoयूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
6 hrs agoबिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
7 hrs agoदिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
8 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
9 hrs agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
10 hrs agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
10 hrs agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
11 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines