हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

शराब नीति: अन्ना हजारे ने दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल को लिखा खत, कहा- 'लोग पैसे के लिए सत्ता के घेरे में फंस गए हैं'

विज्ञापन

नई दिल्ली: समाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने दिल्ली में नई शराब नीति को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चिट्ठी लिखी है। अन्ना हजार ने चिट्ठी में लिखा है कि आपसे महाराष्ट्र की तरह नीति की उम्मीद थी, लेकिन आपने ऐसा नहीं किया। अन्ना हजारे ने लिखा कि लोग सत्ता के लिए पैसे और पैसे के लिए सत्ता के घेरे में फंस गए हैं। यह उस पार्टी के अनुरूप नहीं है जो एक बड़े आंदोलन से उभरी है।

अभी पढ़ें – महाराष्ट्र: बोरीवली कोर्ट ने कमाल राशिद खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा, जानें क्यों हुई थी गिरफ्तारी

अरविंद केजरीवाल को लिखी गई चिट्ठी में अन्ना हजारे ने लिखा है कि आपके मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार मैं आपको चिट्ठी लिख रहा हूं। पिछले कई दिनों से दिल्ली राज्य सरकार की शराब नीति के बारे में जो खबरें आ रही हैं, वह पढ़कर मुझे बड़ा दुख होता है।

अभी पढ़ें – CBI ने मनीष सिसोदिया के बैंक लॉकर खंगाले, मौके पर मौजूद रहे डिप्टी सीएम

अन्ना हजारे ने चिट्ठी में लिखा है कि आपसे (केजरीवाल) मुझे बड़ी उम्मीद थी लेकिन राजनीति में जाकर मुख्यमंत्री बनने के बाद आप आदर्श विचारधार को भूल गए हैं, ऐसा लगता है, इसलिए दिल्ली राज्य में आपकी सरकार ने नई शराब नीति बनाई। ऐसा लगता है कि जिससे शराब की बिक्री और शराब पीने को बढ़ावा मिल सकता है। गली-गली में शराब की दुकानें खुलवाईं जा सकती हैं। इससे भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिल सकता है।

अन्ना ने लिखा कि यह बात जनता के हित में नहीं है। फिर भी आपने ऐसी शराब नीती लाने का निर्णय लिया है। इससे लगता है कि जिस प्रकार शराब का नशा होता है, उसी तरह सत्ता का भी नशा होता है। आप भी ऐसी सत्ता के नशे में डूब गए हैं, ऐसा लग रहा है।

अभी पढ़ें –  देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Click Here – News 24 APP अभी download करें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें