नई दिल्ली: दिल्ली वक्फ बोर्ड भ्रष्टाचार मामले में अमानतुल्लाह खान को चार दिन की पुलिस हिरासत में भेजे जाने के एक दिन बाद शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आप विधायक और उनके करीबी रिश्तेदारों और सहयोगियों ने घोटाले में करोड़ों रुपये कमाए हैं।
अभी पढ़ें – नीतीश कुमार को एक और झटका, अब दादरा-नगर हवेली और दमन-दीव के JDU नेता BJP में हुए शामिल
शुक्रवार को अमानतुल्लाह खान को किया गया था अरेस्ट
बता दें कि दिल्ली वक्फ बोर्ड भर्ती में कथित अनियमितताओं से जुड़े एक मामले में आप विधायक अमानतुल्लाह खान को भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिकायतकर्ता हाफिज इरशाद कुरैशी ने आरोप लगाया कि सभी मानदंडों और सरकारी दिशानिर्देशों का उल्लंघन करके कई लोगों को बोर्ड में भर्ती किया गया था। नियुक्त किए गए लोगों में से कुछ अमानतुल्लाह खान के रिश्तेदार या करीबी थे।
शिकायतकर्ता का दावा- चार सालों से चल रहा था भ्रष्टाचार
हाफिज इरशाद कुरैशी ने दावा किया कि पिछले चार वर्षों से भ्रष्टाचार चल रहा था। शिकायतकर्ता ने कहा कि हमने केवल अमानतुल्लाह को कानूनी रूप से काम करने के लिए कहा था। बता दें कि दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को छापेमारी के दौरान अमानतुल्ला खान के कथित सहयोगी हामिद अली को उसके आवास से एक बिना लाइसेंस वाली पिस्टल और 12 लाख रुपये नकद बरामद करने के बाद गिरफ्तार किया था।
अभी पढ़ें – हिंदू लड़की ने मुस्लिम लड़के से की शादी, घर पर हुआ हमला तो दंपति ने कहा- धर्मांतरण नहीं कर रहे हैं
विधायक के सहयोगी ने किए गई अहम खुलासे
हामिद अली ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) को खुलासा किया कि अमानतुल्ला खान ने अपने घर में हथियार और नकदी रखी थी और सभी लेनदेन उनके निर्देश पर किए गए थे। हामिद ने बताया कि वह मूल रूप से बुलंदशहर का रहने वाला है और दिल्ली में प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करता है। उसने बताया कि मैं विधायक अमानतुल्लाह खान के वित्तीय मामलों को देखता हूं और सभी संपत्ति लेनदेन उनके निर्देशों के अनुसार किए जाते हैं।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
चिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
11 mins agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
1 hr agoअब नहीं रोकेगी पढ़ाई, गांव में खुला ज्ञान का डिजिटल द्वार: सीएम योगी
2 hrs agoआशा वर्कर्स को रेखा सरकार की बड़ी सौगात, अब मिलेगा इतना भत्ता
2 hrs agoनोएडा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस में आग, बिहार जा रहे 30 यात्री बस से कूदे
3 hrs agoदिल्ली के कहां 7 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली? अभी चेक करें अपना एरिया
5 hrs agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
5 hrs agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
6 hrs agoउपचुनाव 2026: 4 राज्यों की 6 सीटों पर वोटिंग खत्म, जानें कहां-कितना मतदान?
6 hrs agoस्वतंत्र भारद्वाज को मिली रेगुलर बेल, CJP प्रोटेस्ट में मारपीट का है आरोप
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines