नई दिल्लीः गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल (Medanta Hospital) में सोमवार यानी 10 अक्टूबर को सुबह करीब सवा आठ बजे समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने अंतिम सांस ली। निधन की सूचना आते ही देश के राजनीतिक क्षेत्र समेत सैफई का परिवार शोक में डूब गया।
मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के अस्पताल में भर्ती होने से पंचतत्व में विलीन होने तक की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर अब एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप भी रो पड़ेंगे।
दुख की घड़ी में पूरा परिवार एक साथ दिखा
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक व्यक्ति ने मेदांता अस्पताल का वीडियो जारी किया है। वीडियो देखने पर प्रतीत होता है कि यह मेदांता अस्पताल की छत से बनाया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक एंबुलेंस खड़ी है। यादव परिवार की सुरक्षा में लगी सिक्योरिटी वहां मौजूद है। तभी अस्पताल के कर्मचारी और स्टाफ के लोग मुलायम सिंह यादव के पार्थिव शरीर को लेकर आते हैं।
हर पल अखिलेश के साथ खड़े दिखा चाचा शिवपाल
मुलायम सिंह का पार्थिव शरीर एक बंद ताबूत में है। मुलायम सिंह के बेटे और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव भी वहीं खड़े हैं। पिता की पुण्य देह को एंबुलेंस में रखवाते हैं। इस दौरान मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई शिवपाल यादव समेत परिवार के अन्य लोग भी एंबुलेंस के पास ही मौजूद हैं। सभी के लिए यह एक भावुक पल है। वहीं सैफई की एक और तस्वीर सामने आई थी जब घर में मुलायम सिंह यादव की बहू डिंपल यादव फूट-फूट कर रोईं थीं।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिल्ली में एयर फोर्स कॉम्प्लेक्स बंद, एपी सिंह का विदाई कार्यक्रम रद्द
17 mins agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
28 mins agoपंजाब के तरनतारन में फायरिंग, थार सवार हमलावर ने बरसाई गोलियां; एक की मौत
40 mins ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
48 mins agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
1 hr agoदेवास में AI से नकली शराब बनाने के मामले में 10 गिरफ्तार
1 hr ago'आप बार-बार परीक्षा क्यों लेती हैं' आकाश के सवाल पर क्या बोलीं मायावती?
1 hr agoदिल्ली के किन इलाकों में 29 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें शेड्यूल
1 hr ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
2 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines