Air India Flights: एयर इंडिया की 2 और उड़ानें रद्द, 80 से ज्यादा पहले ही हो चुकी कैंसिल, जानें क्या है वजह?

Air India Flights Cancelled List: हाल ही में अहमदाबाद में विमान हादसे के बाद एयर इंडिया की 80 से ज्यादा फ्लाइट रद्द कर दी जा चुकी है। इनमें लखनऊ से जुड़ी एयर इंडिया की करीब 13 उड़ानों को रद्द कर दिया जा चुका है। आइए जानते हैं कौन सी उड़ानें रद्द हुई हैं और किस वजह से हो रहा है?

Air india flights cancelled today | Air india | Air India flight cancellation refund | Air india flights | airlines

Air India

विज्ञापन

Air India Flights Cancelled List: अहमदाबाद हादसे के बाद एयर इंडिया की लगातार उड़ानें रद्द हो रही है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से जुड़ी एयर इंडिया की 2 और उड़ानें रद्द हो गई हैं। अब तक लखनऊ से जुड़ी एयर इंडिया की 13 उड़ानें रद्द कर दी जा चुकी हैं। चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट को कैंसिल कर दिया गया है। वहां से आने वाली एयर इंडिया की 2 उड़ानों को भी कैंसिल कर दिया गया है जो कि 15 जुलाई तक रद्द रहेंगी। कुल मिलाकर 80 उड़ाने एयर इंडिया की रद्द हो चुकी हैं।

ये दो उड़ानें हुईं रद्द

सूत्रों के अनुसार कैंसिल की गई उड़ानों में AI-2460 और AI-2461 है। दिल्ली से रात 8 बजकर 55 मिनट से AI-2460 फ्लाइट रवाना होकर 10 बजकर 05 मिनट पर लखनऊ पहुंचती हैं। वहां से वापसी आने वाली AI-2461 फ्लाइट रात 10 बजकर 55 मिनट से उड़ान भरकर रात 12 बजकर 20 मिनट पर दिल्ली पहुंचती हैं, इन दोनों फ्लाइट की उड़ान को कैंसिल किया गया है।

विज्ञापन

इस वजह से कैंसिल की गई फ्लाइट

एयर इंडिया की ओर से लगातार फ्लाइट को कैंसिल किया जा रहा है। करीब 80 फ्लाइट की उड़ानों को रद्द कर दिया गया है। लखनऊ से करीब 13 उड़ाने रद्द हो चुकी हैं। इसके पीछे की वजह ऑपरेशनल इश्यू बताया जा रहा है। हालांकि, मुख्य कारण विमान की सुरक्षा जांच और अहमदाबाद में हुए हादसे के बाद बढ़ती सतर्कता भी है।

जानकारी के लिए बता दें कि एयर इंडिया के पास कुल 297 विमान हैं। इनमें 194 एयर इंडिया और 103 एयर इंडिया एक्सप्रेस हैं। देशभर में विमान हादसे के बाद से विमानों की सघन जांच की जा रही है। लखनऊ से कैंसिल हुईं 13 से ज्यादा फ्लाइट में एयर इंडिया एक्सप्रेस की 4 उड़ानें भी हैं।

मिलेगा टिकट का रिफंड

लखनऊ एयरपोर्ट से यात्रा करने वाले यात्रियों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उड़ान कैंसिल होने से समस्याएं बढ़ती चली जा रही हैं। कैंसिल होने वाली उड़ानों में लखनऊ से दिल्ली के रूट में ज्यादा प्रभाव देखने को मिल रहा है। एयर इंडिया की ओर से कैंसिल की जा रही फ्लाइट्स की टिकट का रिफंड यात्रियों को दे दिया जाएगा। एयरलाइंस की ओर से विमान की जांच पूरी होने पर सर्विस को फिर से शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ